क्या होता है मालव्य राजयोग, जानिए कैसे व्यक्ति को बना देता है धनवान और प्रतिभाशाली
पंचमहापुरुष राजयोग में एक योग होता है मालव्य राजयोग। कुंडली में शुक्र ग्रह की अच्छी स्थिति से मालव्य राजयोग का निर्माण होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों के संयोग से कुंडली में कई तरह के राजयोगों का निर्माण होता है। कुंडली में राजयोग के बनने पर व्यक्ति का जीवन बहुत ही सुखी,आनंद और वैभव से बीतता है। कुंडली में कुछ राजयोग ऐसे होते हैं जिनके बनने पर व्यक्ति बहुत ही धनवान और प्रसिद्ध होता है। इन्हीं योगों में से एक योग होता है मालव्य राजयोग, जो पंचमहापुरुष योगों में एक होता है और बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की कुंडली में ये योग बनता है उनका जीवन धन, सुख, वैभव और मान-सम्मान से भरा होता है। लेकिन सिर्फ कुंडली में मालव्य राजयोग बन जाने से इसका संपूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है बल्कि यह ग्रहों की दशा, शुभ ग्रहों की द्दष्टि और पूरी कुंडली का सूक्ष्म विश्लेषण करने के बाद ही मिलता है। आइए जानते हैं कुंडली में कैसे बनता है मालव्य राजयोग और इसके क्या-क्या लाभ होते हैं।
कुंडली में ऐसे बनता है मालव्य राजयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्मकुंडली में मालव्य राजयोग तब बनता है जब कुंडली में शुक्र ग्रह की पोजिशन लग्न या चंद्र लग्न से केंद्र के स्थानों पर हो या फिर शुक्र स्वराशि या अपनी उच्च राशि में विराजमान हो। साथ ही शुक्र ग्रह के ऊपर किसी भी तरह के पाप ग्रहों की द्दष्टि ना पड रही होगा।
Gemstone: शनि की साढ़े साती शुरू होते ही न करें नीलम पहनने की गलती, जानें रत्न चुनने का सही तरीका
पंचमहापुरुष योग में एक मालव्य राजयोग
पंचमहापुरुष योगों में मालव्य राजयोग को विशेष स्थान हासिल है। इसे बहुत ही शुभ राजयोग माना जाता है। यह योग शुक्र ग्रह से बनता है जिसके कारण व्यक्ति के जीवन में सुख, वैभव, सौंदर्य, कला, विलासिता और प्रेम संबंधों में मजबूत आती है। इससे व्यक्ति अपने जीवनकाल में सुख और उन्नति को प्राप्ति करता है
Namkaran 2026: जुलाई से दिसंबर तक नामकरण के लिए बनेंगे कई शुभ संयोग, जानें कौन-सी तिथियां व मुहूर्त रहेंगे खास
मालव्य राजयोग से लाभ
जिन लोगों की कुंडली में मालव्य राजयोग बनता है उनको कई तरह के लाभ मिलते हैं।
- इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।
- व्यक्ति सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं और भोग-विलास का आनंद प्राप्त करता है।
- व्यक्ति की समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
- मालव्य राजयोग बनने पर व्यक्ति बहुत ही प्रतिभाशाली और आकर्षक होता है।
- कुंडली में इस राजयोग के बनने पर व्यक्ति वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त करता है।
- मालव्य राजयोग बनने पर व्यक्ति जमीन-जायदाद बनाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।