Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग
Tarot Card Reading 16 December 2025: आज के टैरो कार्ड्स के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए दिन बैकग्राउंड में काम करने, भविष्य की योजनाएं बनाने और आर्थिक प्लानिंग पर ध्यान देने का है। निवेश के योग बन रहे हैं, साथ ही खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह मिलती है।
विस्तार
Tarot Card Reading 16 December 2025: आज के टैरो कार्ड्स के संकेत बताते हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा पर्दे के पीछे रहकर काम करने का है। भले ही आपकी मेहनत तुरंत सबको दिखाई न दे, लेकिन जो योजनाएं आप अभी बना रहे हैं, वे आने वाले समय में मजबूत आधार तैयार करेंगी। आज की गई तैयारी भविष्य में अच्छे परिणाम देने वाली साबित होगी।
आर्थिक मामलों में दिन काफी अनुकूल है। बजट बनाने, सेविंग प्लान करने और निवेश से जुड़े फैसलों पर सोचने के लिए यह सही समय है। निवेश पर धन खर्च होने के योग बन रहे हैं, लेकिन साथ ही आप फिजूलखर्ची को लेकर भी सजग रहेंगे। आज आप खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे, जो आगे चलकर आर्थिक स्थिरता देगा।
कुल मिलाकर, आज का दिन दिखावे से ज्यादा समझदारी और रणनीति का है धीमी चाल, लेकिन सही दिशा में।
December Monthly Rashifal 2025: साल के आखिरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, पढ़ें दिसंबर मासिक राशिफल
Feng Shui Tips: घर पर सकारात्मकता और धन में वृद्धि के लिए जरूर अपनाएं फेंगशुई के पांच उपाय
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
-
द फूल
-
द मैजिशियन
-
द हाई प्रीस्टेस
-
द एम्प्रेस
-
द एम्परद हायरोफैन्ट
-
द लवर्स
-
द चेरीअट
-
स्ट्रेंथ
-
द हरमिट
-
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
-
जस्टिस
-
द हैंग्ड मैन
-
डेथ
-
टेम्परेंस
-
द डेविल
-
द टॉवर
-
द स्टार
-
द मून
-
द सन
-
जजमेंट
-
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X