Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग
Tarot Card Reading 13 December 2025: आज सिंह राशि के लिए टैरो कार्ड्स दे रहे हैं सफलता के संकेत। प्रतिस्पर्धा में जीत, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान, पारिवारिक सुख और आर्थिक लाभ से भरा रहेगा दिन।
विस्तार
Tarot Card Reading 13 December 2025: टैरो कार्ड्स के संकेतों के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों के भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना काफी प्रबल रहेगी। आप हर स्थिति में खुद को श्रेष्ठ साबित करने का प्रयास करेंगे और आपकी यही सकारात्मक ऊर्जा आपको सफलता दिलाएगी। कार्यक्षेत्र हो या व्यक्तिगत जीवन, आज आप अपने प्रतिद्वंद्वियों पर पूरी तरह हावी रहने में सफल रहेंगे। जिन लोगों से लंबे समय से मतभेद चल रहे थे, उन पर आपकी रणनीति और आत्मविश्वास भारी पड़ेगा।
परिवार के साथ आज का समय बेहद सुखद रहने वाला है। अपनों का सहयोग और स्नेह आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। घर का माहौल खुशहाल रहेगा, जिससे आपके मन में सकारात्मकता और उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक चर्चा या आयोजन में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।
कार्यस्थल पर आज आपके काम की सराहना होगी। अधिकारी और सहकर्मी आपके कौशल, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता से प्रभावित होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और भविष्य में तरक्की के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं।
आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन बेहद अनुकूल है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं या पहले किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुल मिलाकर आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास, सफलता और संतोष से भरपूर रहने वाला है।
December Monthly Rashifal 2025: साल के आखिरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, पढ़ें दिसंबर मासिक राशिफल
Feng Shui Tips: घर पर सकारात्मकता और धन में वृद्धि के लिए जरूर अपनाएं फेंगशुई के पांच उपाय
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
-
द फूल
-
द मैजिशियन
-
द हाई प्रीस्टेस
-
द एम्प्रेस
-
द एम्परर
-
द हायरोफैन्ट
-
द लवर्स
-
द चेरीअट
-
स्ट्रेंथ
-
द हरमिट
-
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
-
जस्टिस
-
द हैंग्ड मैन
-
डेथ
-
टेम्परेंस
-
द डेविल
-
द टॉवर
-
द स्टार
-
द मून
-
द सन
-
जजमेंट
-
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X