Vastu Remedies For Positive Energy In The Home: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण और खास माना जाता है, जिसमें घर से जुड़े कई नियमों का जिक्र भी किया गया है। सुख-शांति और समृद्धि की कामना के लिए बनाए जाने वाले घर में वास्तु नियमों की कभी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। घर एक ऐसा स्थान होता है, जहां ऊर्जा का संचार सबसे शुद्ध और सकारात्मक माना जाता है। इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरा और नियमों के अनुसार रखना जरूरी है।
Vastu Tips For Home: घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय
Vastu Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी न हो और घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे। लेकिन कई बार घर में मौजूद लोंगो को नकारात्मक ऊर्जा की वजह से धन हानि और दुर्भाग्य का सामना भी करना पड़ता है।
जिन घरों में नल से पानी लगातार टपकता रहता है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का बोलबाला रहता है। यह पानी की तरह घर के धन और सुख-समृद्धि को धीरे-धीरे बहाने का संकेत भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे फिजूलखर्ची, आर्थिक हानि, परिवार में बीमारियां और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसे में फौरन ही घर में टपक रहें नल को ठीक करवा लेना चाहिए।
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखा तुलसी का पौधा बदल देता है भाग्य, जानें वास्तु के सही नियम
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार जानें, घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए कौन सी मूर्तियां
सेंधा नमक को वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए अत्यंत प्रभावी माना गया है। सेंधा नमक के उपाय से घर की शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह और विभिन्न समस्याओं के समाधान में सहायक होता है।
सेंधा नमक का पोछा
घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सप्ताह में एक बार पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर पोछा लगाएं। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
सेंधा नमक का छिड़काव
जिन घरों में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और लगातार पैसों से जुड़ी परेशानियां रहती है, उनको घर के मुख्य द्वार पर सेंधा नमक का पानी नियमित रूप से छिड़कना चाहिए। इससे धन की आवक बनी रहती है।
घर पर सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा मुख्य द्वार से होकर आती है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा ही रखें। साथ ही मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ स्वास्तिक और ऊं का निशान बनाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
गंगा जल और कपूर का प्रयोग
सप्ताह में कम से कम एक बार गंगा जल का छिड़काव पूरे घर में करें। यह घर की नकारात्मकता को दूर करता है। साथ ही, रोजाना शाम को कपूर जलाकर उसकी धूप घर के कोनों में फैलाएं। वास्तु के अनुसार, कपूर और गंगा जल का यह मिश्रण घर के शुद्धिकरण का कार्य करता है।
तिजोरी या धन रखने के स्थान पर मोर पंख रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। वास्तु के अनुसार, इस उपाय से घर में अनावश्यक खर्चे कम होते हैं, तो वहीं किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा फौरन ही दूर हो जाती है।
पंचमुखी हनुमान का चित्र या मूर्ति
घर में दक्षिण दिशा में पंचमुखी हनुमान जी का चित्र या मूर्ति लगाना बहुत प्रभावी होता है। वास्तु के अनुसार, यह न केवल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, बल्कि वास्तु दोष के कारण उत्पन्न कष्टों का भी निवारण करता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X