Turtle Vastu Tips For Money: घर में रखे हर सामान का रहने वाले लोगों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में घर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए अनेक उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक है, घर में कछुए की मूर्ति की स्थापना करना। कछुआ न केवल एक पवित्र और शांतिपूर्ण जीव के रूप में जाना जाता है, बल्कि यह दीर्घायु, स्थायित्व, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना गया है। वास्तु के अनुसार, यदि कछुए को सही दिशा और उचित सामग्री में रख दिया जाए तो यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर में सौभाग्य, धन और समृद्धि लाता है।
Vastu Tips For Turtle: घर में कछुआ रखने से होगा धन का आगमन, जानें वास्तु के सही नियम
Vastu Tips: घर में कछुए की मूर्ति को रखना धन-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर आप भी अपने घर में कछुए की मूर्ति रखते हैं तो इससे आपके जीवन में धन-समृद्धि के साथ सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। वास्तु के अनुसार, घर में कछुआ रखने की सही दिशा, किस सामग्री का कछुआ, इन सभी बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है।
घर में कछुए को उत्तर दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में रखा कछुआ घर में आर्थिक उन्नति के साथ धन का आगमन भी बनाए रखता है। साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा भी दूर रहती है।
कछुए विभिन्न प्रकार की धातुओं, क्रिस्टल, लकड़ी या पीतल आदि में उपलब्ध होते हैं। वास्तु में हर सामग्री का अपना अलग महत्व होता है।
पीतल या धातु का कछुआ – इसे उत्तर दिशा में रखना शुभ माना गया है। यह स्थायित्व, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
क्रिस्टल का कछुआ – इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जा सकता है। यह घर के रिश्तों में मधुरता लाने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है।
लकड़ी का कछुआ – पूर्व दिशा में लकड़ी का कछुआ रखना शुभ फलदायक माना गया है। यह शिक्षा और करियर में प्रगति लाने वाला होता है।
यदि कछुआ पानी से भरे ग्लास बाउल में रखा गया है, तो इसे उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। पानी और कछुए का संयोजन सकारात्मक ऊर्जा को कई गुना बढ़ा देता है। लेकिन ध्यान रहे कि उस पानी को समय-समय पर बदलते रहें, ताकि उसमें कोई गंदगी या नकारात्मकता न फैले।
Vastu Tips For Wedding: शादी में आ रही रुकावटें होंगी दूर, जानें 5 सरल वास्तु उपाय
Vastu Tips For Mirror: घर में लगे एक से ज्यादा शीशे ला सकते हैं बड़ी मुसीबत, जरूर करें वास्तु से जुड़े ये उपाय
कछुए को हमेशा साफ और धूल-मिट्टी रहित रखना चाहिए। यदि वह पानी में रखा है, तो पानी को नियमित रूप से बदलते रहें। गंदा या धूलयुक्त कछुआ नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और शुभ फल देने की बजाय विपरीत प्रभाव डाल सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X