Shami Plant Vastu Tips: घर में पौधे लगाना बेहद जरूरी होता है। यह वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ सुख-समृद्धि और सकारात्मकता को भी बढ़ाते हैं। हिंदू परंपरा में शमी के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। शमी का पौधा शनि देव से जुड़ा और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सौभाग्य बढ़ाने वाला माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस पौधे को घर में लगाया जा सकता है या नहीं। यदि इसे लगाया जाए तो इसके शुभ और अशुभ प्रभाव क्या रहेंगे?
Shami Plant Vastu Niyam: शमी का पौधा घर में लगाना शुभ या अशुभ, जानें वास्तु के सही नियम
Shami Plant Vastu: शमी का पौधा बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पौधे को घर में लगाना कैसा होता है और इसके शुभ और अशुभ क्या प्रभाव होते हैं।
शमी का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे दक्षिण दिशा में घर के बाहर, बालकनी या छत पर लगाना चाहिए। सही दिशा और स्थान पर रखा शमी का पौधा घर के वातावरण को सकारात्मक करता है। इससे परिवार में आपसी प्रेम, सामंजस्य और मानसिक शांति भी बनी रहती है।sha
शमी का पौधा शनिवार वाले दिन लगाना काफी शुभ माना जाता है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसे लगाते समय 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप भी करना चाहिए।
Money Attract Vastu Tips: धन और समृद्धि आकर्षित करने के लिए, वास्तु के इन नियमों को न करें अनदेखा
Vastu Tips For Wedding: शादी में आ रही रुकावटें होंगी दूर, जानें 5 सरल वास्तु उपाय
शमी के पौधे को कभी भी बेडरूम या घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे नकारात्मक ऊर्जा और धन हानि हो सकती है।
1. शमी का पौधा सूर्यास्त के बाद लगाना फलदायी होता है।
2. शमी का पौधा घर के वास्तु दोषों को दूर करता है।
3. शमी के पौधे को नियमित रूप से पानी देकर दीपक जलाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X