सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखा तुलसी का पौधा बदल देता है भाग्य, जानें वास्तु के सही नियम

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 13 Dec 2025 12:59 PM IST
सार

Tulsi Plant Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना जाता है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने के कुछ वास्तु नियम हैं, जिसका पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुख समृद्धि का संचार भी होता है। 

विज्ञापन
Vastu Tips For Tulsi plant placed in this direction of the house will attract happiness and prosperity
तुलसी से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala

Vastu Tips For Tulsi Plant In Home: तुलसी का पौधा घर के वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ सुख-समृद्धि और सकारात्मकता को भी बढ़ाता हैं। हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप और भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को सही दिशा और सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे को घर में लगाते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

Trending Videos
Vastu Tips For Tulsi plant placed in this direction of the house will attract happiness and prosperity
तुलसी का पौधा - फोटो : AI Generated
तुलसी का पौधा लगाने की सही दिशा

तुलसी का पौधा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है और इसे ईशान कोण भी कहा जाता है। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। अगर उत्तर-पूर्व दिशा में जगह न हो, तो पूर्व दिशा भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For Tulsi plant placed in this direction of the house will attract happiness and prosperity
तुलसी पौधे से जुड़ा वास्तु - फोटो : Adobe Stock

तुलसी पौधे की सही देखभाल
तुलसी का पौधा हमेशा साफ और स्वस्थ होना चाहिए। मुरझाया हुआ या सूखा पौधा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इसलिए, नियमित रूप से पौधे की देखभाल करें, उसे पानी दें और सूखे पत्तों को हटाएं। वास्तु के अनुसार, तुलसी को गमले में लगाएं और इसे जमीन से थोड़ा ऊंचा रखें ताकि यह आसानी से सूर्य की रोशनी प्राप्त कर सके।


Vastu Tips: वास्तु के अनुसार जानें, घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए कौन सी मूर्तियां


Shami Plant Vastu Niyam: शमी का पौधा घर में लगाना शुभ या अशुभ, जानें वास्तु के सही नियम

Vastu Tips For Tulsi plant placed in this direction of the house will attract happiness and prosperity
वास्तु शास्त्र - फोटो : Adobe Stock

तुलसी के पास न रखें ये चीजें 
तुलसी के पौधे को हमेशा साफ-सुथरा रखें और इसके पास कभी भी झाड़ू, जूते, कूड़ादान या भगवान गणेश की मूर्ति रखने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे लक्ष्मी रुष्ट होती है। 

विज्ञापन
Vastu Tips For Tulsi plant placed in this direction of the house will attract happiness and prosperity
तुलसी का पौधा - फोटो : Freepik
तुलसी की पूजा 

तुलसी की पूजा रोजाना करनी चाहिए। सुबह स्नान के बाद तुलसी को जल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। वास्तु के अनुसार, तुलसी की "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करते हुए परिक्रमा करें। 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed