Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग
Tarot Card Reading 26 December 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और लंबे समय से चला आ रहा तनाव दूर होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन निवेश से लाभ की संभावना है।
विस्तार
Tarot Card Reading 26 December 2025: टैरो कार्ड्स के संकेत बता रहे हैं कि सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर्स और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे लंबे समय से चला आ रहा मानसिक तनाव धीरे-धीरे कम होगा। कामकाज से जुड़ी परिस्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी और रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी।
आर्थिक मामलों में भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी मेहनत का आपको अच्छा फल मिलेगा और आय में सुधार के संकेत हैं। हालांकि खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन यदि आप सोच-समझकर निवेश करते हैं तो भविष्य में इससे अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर दिन संतुलन और समझदारी से आगे बढ़ने का है।
December Monthly Rashifal 2025: साल के आखिरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, पढ़ें दिसंबर मासिक राशिफल
Feng Shui Tips: घर पर सकारात्मकता और धन में वृद्धि के लिए जरूर अपनाएं फेंगशुई के पांच उपाय
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
-
द फूल
-
द मैजिशियन
-
द हाई प्रीस्टेस
-
द एम्प्रेस
-
द एम्परद हायरोफैन्ट
-
द लवर्स
-
द चेरीअट
-
स्ट्रेंथ
-
द हरमिट
-
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
-
जस्टिस
-
द हैंग्ड मैन
-
डेथ
-
टेम्परेंस
-
द डेविल
-
द टॉवर
-
द स्टार
-
द मून
-
द सन
-
जजमेंट
-
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X