Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग
Tarot Card Reading 30 December 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार मेष राशि के जातकों को आज धन से जुड़े मामलों में कानूनी परेशानी, बातचीत से समाधान और यात्रा के योग बन रहे हैं।
विस्तार
Tarot Card Reading 30 December 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार आज मेष राशि के जातकों के लिए धन से जुड़े मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। किसी पुराने लेन–देन या आर्थिक विवाद को लेकर कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। इस स्थिति से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन आप हालात को संभालने की पूरी कोशिश करेंगे।
धन की वसूली या किसी रुके हुए भुगतान को पाने के लिए आप सामने वाले पक्ष से बातचीत करने का प्रयास करेंगे। आपसी सहमति और समझदारी से समस्या को सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे, जिससे मामला बिगड़ने की बजाय नियंत्रण में रह सके। आज आपको जल्दबाज़ी से बचते हुए हर निर्णय सोच-समझकर लेने की आवश्यकता होगी।
इसके अलावा आज यात्रा के भी योग बन रहे हैं। यह यात्रा कामकाज से संबंधित हो सकती है या किसी जरूरी आर्थिक मामले को निपटाने के लिए करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतना लाभदायक रहेगा।
आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन औसत रहने वाला है। न तो किसी बड़े लाभ के संकेत हैं और न ही किसी बड़े नुकसान के। यदि आप धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ते हैं, तो परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो सकती हैं। कुल मिलाकर आज का दिन सतर्कता और समझदारी से बिताने का संकेत दे रहा है।
Feng Shui Tips: घर पर सकारात्मकता और धन में वृद्धि के लिए जरूर अपनाएं फेंगशुई के पांच उपाय
Mangal Gochar 2026: शनि की राशि में मंगल की दस्तक, इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में होगा धन लाभ
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
-
द फूल
-
द मैजिशियन
-
द हाई प्रीस्टेस
-
द एम्प्रेस
-
द एम्परद हायरोफैन्ट
-
द लवर्स
-
द चेरीअट
-
स्ट्रेंथ
-
द हरमिट
-
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
-
जस्टिस
-
द हैंग्ड मैन
-
डेथ
-
टेम्परेंस
-
द डेविल
-
द टॉवर
-
द स्टार
-
द मून
-
द सन
-
जजमेंट
-
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X