Tarot Card Reading: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 28 अगस्त का दिन, जानें टैरो कार्ड राशिफल
Tarot Card Reading 28 August 2025: टैरो कार्ड रीडर के मुताबिक मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपको कार्ड बता रहे हैं कि कार्य पर ध्यान देना है और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए।

विस्तार
Tarot Card Reading 28 August 2025: टैरो कार्ड रीडर के मुताबिक मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। कार्ड बता रहे हैं कि आपको कार्य पर ध्यान देना है और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। हालांकि, आपके जीवन में कुछ बदलाव भी महसूस होंगे। अगर कोई काम या कोई नया फैसला लेने से पहले आप असमंजस में हैं, तो अभी रुके रहना होगा। वहीं, आप अपने काम को जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें। समय के साथ-साथ आपके मन में चल रही परेशानियां कम होने लगेगी। वहीं बात अगर वृषभ राशि वालों की करें, तो आपके कार्ड बता रहे हैं कि आपका मन अशांत रह सकता है। अपने व्यवहार को लेकर मन में कई तरह के सवाल चल सकते हैं। स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे, जिसका प्रभाव आपके काम पर हो सकता है। इसलिए धैर्यवान बने रहें है। ऐसे में आइए अन्य राशियों का हाल जानते हैं।

Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
क्या है टैरो कार्ड ?
टैरो कार्ड 78 कार्ड का डेक है। इन कार्ड को दो मुख्य भागों में बांटा गया है। पहला मेजर आर्काना जिसमें 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि दूसरा माइनर आर्काना है जिसमें 56 कार्ड है। इन सभी कार्ड पर बने चित्र अलग-अलग चीजों को दर्शाते हैं। इनके जरिए ऊर्जाओं का अध्ययन होता है, जो व्यक्ति के जीवन से जुड़ी होती हैं। इन सभी कार्ड के अनुसार टैरो रीडर 12 राशियों के जातकों को आगामी घटनाओं से परिचित भी कराता है। इसके अलावा इन्हीं के आधार पर आज का दिन आपका कैसा रहने वाला है, इसका अनुमान भी लगाया जा सकता है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
Feng Shui Tips: बेडरूम में रखें फेंग शुई की ये चार खास चीजें, घर में खिंची चली आएगी सकारात्मक ऊर्जा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
कमेंट
कमेंट X