सब्सक्राइब करें

घर में भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, अन्यथा हमेशा मची रहती है कलह

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
If you want happiness and prosperity in your life then never keep these pictures in  house according to Vastu
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

चाहे हम कहीं भी घूम आएं लेकिन घर ही एक ऐसा स्थान होता है, जहां पर आकर हमें सुकून महसूस होता है। हम सभी चाहते हैं कि घर में हमेशा शांति का वातावरण बना रहे लेकिन एक परिवार में कई सदस्य होते हैं। सभी सदस्यों की अपनी एक अलग विचारधारा होती है। इसके कारण कई बार मतभेद भी होता है, लेकिन कभी-कभी घर में किसी न किसी बात पर बार-बार कलह-क्लेश होने लगता है। इसके कारण पूरे घर का माहौल अशांत और तनाव भरा हो जाता है। क्या आपको पता है कि इसके पीछे हमारे घर में लगी हुई तस्वीरें या शोपीस भी हो सकते हैं। वास्तु में घर के निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण बातें तो बताई ही गई हैं साथ ही में घर की साज-सज्जा में लगाई जाने वाली चीजों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। जहां कुछ तस्वीरें हमारे घर में खुशहाली ला सकती हैं तो वहीं कुछ तस्वीरों के कारण हमारे घर में कलह-क्लेश की स्थिति भी बन सकती है। इसलिए भूलकर भी ये तस्वीरें घर में नहीं लगानी चाहिए। 

Trending Videos
If you want happiness and prosperity in your life then never keep these pictures in  house according to Vastu
घर में न लगाएं युद्ध या महाभारत की तस्वीर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

युद्ध या अस्त्र-शस्त्र की तस्वीरें-
हम सभी अपने घर को सजाने के लिए कई तरह की तस्वीरें लगाते हैं कई बार हम इन तस्वीरों की सुंदरता देखकर ही इन्हें लाकर लगा लेते हैं लेकिन इनमें बने चित्रण पर ध्यान नहीं देते हैं। वास्तु कहता है कि यदि आप घर में सजावट के लिए कोई तस्वीर लगाते हैं तो उसपर ध्यान देना बहुत आवश्यक होता है। वास्तु के अनुसार, अपने घर में कभी भी युद्ध की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। लोग अक्सर अपने घर में महाभारत की तस्वीर लगा लेते हैं लेकिन ये तस्वीर लगाना सही नहीं रहता है। मान्यता है कि इससे परिवार के सदस्यों में आपसी मतभेद बढ़ने लगता है। इसलिए भूलकर भी महाभारत, अस्त्र-शस्त्र या अन्य किसी भी प्रकार से हिंसात्मक चीजों के चित्रण वाली तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
If you want happiness and prosperity in your life then never keep these pictures in  house according to Vastu
हिंसक जंगली जानवरों की तस्वीरें - फोटो : pixabay

हिंसक जंगली जानवरों की तस्वीरें-
कुछ लोगों को जंगल के जीवों का चित्रण बेहद पसंद होता है। इसलिए लोग अपने घर में इनकी तस्वीरें भी लाकर लगाते हैं लेकिन वास्तु कहता है कि घर में जंगली जानवरों की ऐसी तस्वीरें बिल्कुल नहीं लगानी चाहिए, जिसमें वे आक्रामक या हिंसक मुद्रा में दिखाई दे रहे हों। इन तस्वीरों को घर में लगाने से नकारात्मकता बढ़ने लगती हैं जो आपके घर में कलह की वजह बन सकती है।
 

If you want happiness and prosperity in your life then never keep these pictures in  house according to Vastu
नटराज की तस्वीर या मूर्ति घर में नहीं लगानी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नटराज की तस्वीर या मूर्ति-
कला और नृत्य से संबंध रखने वाले लोगों के यहां नटराज की मूर्ति अवश्य रखी होती है। वैसे तो यह भगवान शिव की ही एक मुद्रा होती है लेकिन इसे अपने घर में रखना सही नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार, नटराजन की मूर्ति घर में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इसमें वे तांडव मुद्रा में होते हैं। यदि आप कला या नृत्य के क्षेत्र से संबंध रखते हैं तो इसे अपने अभ्यास के कमरे में रख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed