सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips for Wealth and Success Follow these Simple Remedies to Bring Prosperity and Growth

खूब मेहनत के बाद भी नौकरी और व्यापार में नहीं मिलती है सफलता तो अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sat, 09 May 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, वास्तु के कुछ उपाय करने से नौकरी और व्यापार में हमेशा तरक्की प्राप्ति होती है। 

Vastu Tips for Wealth and Success Follow these Simple Remedies to Bring Prosperity and Growth
वास्तु टिप्स - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

Vastu Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी नौकरी में सफलता मिले, व्यापार तेजी से आगे बढ़े और घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। कई बार मेहनत और प्रयास करने के बावजूद मनचाही सफलता नहीं मिल पाती। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसके पीछे घर या कार्यस्थल में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष भी एक कारण हो सकते हैं। मान्यता है कि यदि आसपास का वातावरण सकारात्मक हो तो व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और कामों में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। ऐसे में कुछ आसान वास्तु उपाय अपनाकर नौकरी और व्यापार में उन्नति के रास्ते खोले जा सकते हैं।


उत्तर दिशा को हमेशा रखें साफ-सुथरा
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन और करियर की दिशा माना गया है। यह दिशा भगवान कुबेर से संबंधित मानी जाती है। इसलिए घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में गंदगी, भारी सामान या कबाड़ नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा को साफ और व्यवस्थित रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और तरक्की के अवसर बढ़ने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सही दिशा में बैठकर करें काम
वास्तु अनुसार नौकरी या व्यापार करने वाले लोगों को काम करते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है। वहीं, पीठ के पीछे मजबूत दीवार होना आत्मविश्वास और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos


मुख्य द्वार रखें आकर्षक
घर, दुकान या ऑफिस का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का स्थान माना जाता है। इसलिए यहां साफ-सफाई और रोशनी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु अनुसार मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, शुभ-लाभ या भगवान गणेश की तस्वीर लगाना शुभ माना गया है। इससे वातावरण में सकारात्मकता बनी रहती है।

Unlucky Plants: भूलकर भी घर में न लगाएं ये पौधे, आर्थिक परेशानियों और तनाव को करते हैं आकर्षित

तिजोरी की दिशा का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी या धन रखने वाली अलमारी को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। साथ ही तिजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन में स्थिरता बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां कम होने लगती हैं।

टूटे सामान तुरंत हटाएं
घर या कार्यस्थल में टूटे इलेक्ट्रॉनिक सामान, बंद घड़ियां या बेकार वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाली मानी जाती हैं। वास्तु के अनुसार ऐसी चीजें व्यक्ति की प्रगति में बाधा पैदा कर सकती हैं। इसलिए समय-समय पर अनावश्यक वस्तुओं को हटाते रहना चाहिए।

भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश विघ्नों को दूर करते हैं और मां लक्ष्मी सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं। ऐसे में कार्यस्थल पर उनकी पूजा करना शुभ माना जाता है। नियमित रूप से दीपक और कपूर जलाने से वातावरण सकारात्मक बना रहता है और मन में नई ऊर्जा का संचार होता है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed