सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2027 Hyundai Creta Spied Testing Again Ahead Of New-Gen Launch

क्रेटा का 'ब्रह्मास्त्र' अवतार: सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी 3rd-Gen Hyundai Creta, जानें क्या होगा खास

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 21 May 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

2027 Hyundai Creta: ह्यूंदै की अगली जनरेशन क्रेटा एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है। शुरुआत में इसे नई किआ सोनेट माना जा रहा था, लेकिन नए स्पाई शॉट्स से साफ हुआ है कि यह दरअसल 3rd जेन ह्यूंदै क्रेटा है। नई क्रेटा को ज्यादा बड़ा, प्रीमियम और टेक-लोडेड बनाया जाएगा। इसमें नया Pleos Connect इंफोटेनमेंट सिस्टम, एआई फीचर्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। यह एसयूवी रेनो डस्टर, टाटा सिएरा और किआ सेल्टोल जैसी नई एसयूवी को टक्कर देगी।

2027 Hyundai Creta Spied Testing Again Ahead Of New-Gen Launch
2027 ह्यूंदै क्रेटा - फोटो : ह्यूंदै
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ह्यूंदै मोटर इंडिया के पास एक ऐसा ब्रह्मास्त्र है, जिसका मुकाबला करना किसी के लिए भी आसान नहीं है, और वह है ह्यूंदै क्रेटा। अपनी पहली झलक के साथ ही इस मिड-साइज एसयूवी ने बाजार में अपना दबदबा कायम कर लिया था और तब से यह लगातार सेगमेंट की लीडर बनी हुई है। फिलहाल क्रेटा अपने सेकंड-जेनरेशन फेसलिफ्ट अवतार में ग्राहकों को लुभा रही है। 



लेकिन अब कंपनी ने इससे भी एक कदम आगे बढ़कर इसके बिल्कुल नए थर्ड-जेनरेशन मॉडल पर अपना काम शुरू कर दिया है। हाल ही में इस आगामी एसयूवी को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ये इस बात का संकेत है कि ह्यूंदै एक बार फिर अपने इस बेहतरीन प्रोडक्ट को बड़े बदलावों के साथ पेश करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं कि नई क्रेटा के साथ ह्यूंदै क्या नया और खास लेकर आने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहली नजर में लगती है सोनेट जैसी

शुरुआत में जब इस टेस्टिंग मॉडल को सड़कों पर देखा गया तो किआ सेल्टोस जैसे दिखने वाले अलॉय व्हील्स के कारण इसे नई किआ सोनेट मान लिया गया था। हालांकि, अब सामने आई साफ तस्वीरों ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। इन तस्वीरों से स्पष्ट है कि यह सब-4 मीटर वाली छोटी सोनेट नहीं, बल्कि आकार में काफी बड़ी 3rd जेनरेशन ह्यूंदै क्रेटा है। 

विज्ञापन
Trending Videos


विदेशी बाजार में टेस्टिंग के दौरान देखी गई नई क्रेटा के साथ इसके डिजाइन और बॉडी कट्स की समानताएं इस दावे को और मजबूत करती हैं। लॉन्च के बाद, यह नई एसयूवी भारतीय बाजार में आने वाली रेनॉ डस्टर, टाटा सिएरा और किआ सेल्टोस जैसी दमदार गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।


कैसा होगा डिजाइन और प्लेटफॉर्म?

जयपुर में दिखी टेस्ट कार पूरी तरह से कैमोफ्लॉज होने के बावजूद, इसके डिजाइन और प्लेटफॉर्म को लेकर कई दिलचस्प संकेत मिलते हैं। सबसे प्रमुख बदलाव इसके आधार में होगा। माना जा रहा है कि नई क्रेटा को किआ सेल्टोस वाले एडवांस K3 प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जाएगा। जो न केवल गाड़ी की मजबूती और स्ट्रक्चरल रिजिडिटी को बढ़ाएगा। बल्कि इसकी हैंडलिंग को पहले से कहीं ज्यादा स्मूथ और सेफ बनाएगा।

आकार की बात करें तो कयास लगाए जा रहे हैं कि ह्यूंदै इसे और भी अधिक प्रीमियम लुक देने के लिए 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और चौड़े टायर्स का विकल्प दे सकती है। इसके एक्सटीरियर डिजाइन में भी बदलाव साफ नजर आते हैं। कार का फ्रंट लुक अब पहले से अधिक बॉक्सी होगा।

इसमें ऊपर की ओर शार्प एलईडी डिआरएल और उनके नीचे हेडलाइट असेंबली का नया सेटअप देखने को मिलेगा। साथ ही, इसके पिछले हिस्से में एक के ऊपर एक सजी हुई हॉरिजॉन्टल एलईडी टेललाइट्स इस एसयूवी को एक मॉडर्न और प्रीमियम लाइटिंग सिग्नेचर प्रदान करेंगी।


इंटीरियर और फीचर्स

नई क्रेटा का केबिन अब पहले से कहीं ज्यादा हाई-टेक और आधुनिक होने वाला है। ह्यूंदै इस बार इसे एक सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल (SDV) के रूप में पेश कर रही है। इसका मतलब है कि गाड़ी के अधिकांश फीचर्स अब सॉफ्टवेयर के जरिए कंट्रोल किए जा सकेंगे।

इसके इंटीरियर में सबसे बड़ा आकर्षण कंपनी का नया 'Pleos Connect' इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जो एक विशेष ग्लियो एआई असिस्टेंट के साथ आएगा। यह न केवल कार के फंक्शन्स को आसान बनाएगा, बल्कि इसमें एक मॉड्यूलर एप मार्केट भी दिया गया है। इससे आप अपनी जरूरत के अनुसार सीधे कार में ही एप्स डाउनलोड कर सकेंगे। ड्राइवर के लिए इसमें एक नया, चौड़ा और स्लीक TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो बेहद प्रीमियम फील देता है।

खास बात यह है कि भविष्य की तकनीक के साथ तालमेल बिठाते हुए, ह्यूंदै ने सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा है। इसमें डिजिटल स्क्रीन के साथ-साथ डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर जरूरी फीचर्स के लिए फिजिकल बटन्स भी दिए गए हैं। ताकि ड्राइविंग के दौरान इन्हें इस्तेमाल करना और भी सहज और सुरक्षित रहे।


इंजन और नया हाइब्रिड विकल्प

इंजन के मोर्चे पर ह्यूंदै कोई बड़ा बदलाव न करते हुए अपने मौजूदा और भरोसेमंद इंजन लाइनअप को ही आगे बढ़ाएगी। नई क्रेटा में आपको वही परिचित 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प मिलते रहेंगे।

हालांकि, इस बार की सबसे बड़ी खबर इसका नया हाइब्रिड पावरट्रेन है। इसके जुड़ने की पूरी संभावना है। इस बदलाव का संकेत हाल ही में टेस्टिंग के दौरान मिला। यहां क्रेटा के आगे चल रही किआ सेल्टोस की टेस्ट कार शायद इसी नए हाइब्रिड सिस्टम का ट्रायल ले रही थी, जो आने वाली नई क्रेटा में एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed