यमाहा से लेकर होडा और टीवीएस तक: बेहतरीन माइलेज और स्मार्ट फीचर्स से लैस हैं ये पांच स्कूटर्स, देखें लिस्ट
क्या आप किफायती बजट में ज्यादा माइलेज देने वाला स्कूटर तलाश रहे हैं? भारतीय बाजार में ऐसे कई बेहतरीन स्कूटर्स उपलब्ध हैं, जो 71.33 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने का दावा करते हैं। साथ ही, इनमें डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और बेहतरीन सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं...
विस्तार
रोजाना ऑफिस, कॉलेज या बाजार आने-जाने के लिए स्कूटर का इस्तेमाल करने वालों के लिए माइलेज काफी मायने रखता है। अगर स्कूटर कम पेट्रोल में ज्यादा दूरी तय करे और उसमें जरूरी फीचर्स भी मिलें, तो रोजाना का खर्च कम रखने में मदद मिल सकती है। बाजार में यमाहा, होंडा और टीवीएस के कई स्कूटर ऐसे हैं, जो माइलेज के साथ स्टाइल, आराम और उपयोगी तकनीक का विकल्प देते हैं।
इस लिस्ट में यामाहा रेZR 125 Fi हाइब्रिड सबसे ज्यादा, यानी कंपनी के दावे के मुताबिक 71.33 किमी प्रति लीटर तक माइलेज देता है। वहीं, टीवीएस स्कूटी जेस्ट 110 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 68,150 रुपये है। आइए जानते हैं इन पांच स्कूटर्स के इंजन, पावर, माइलेज, फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी।
ध्यान रखें कि यहां दिए गए माइलेज के आंकड़े कंपनी के दावे या उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं। असल माइलेज ट्रैफिक, सड़क की स्थिति, स्कूटर की देखभाल और चलाने के तरीके के अनुसार अलग हो सकता है।
1. यामाहा रेZR 125 Fi हाइब्रिड: 71.33 किमी/लीटर तक माइलेज
- यामाहा रेZR 125 Fi हाइब्रिड उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो 25cc स्कूटर के साथ बेहतर माइलेज और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं। इसका दावा किया गया माइलेज 71.33 किमी प्रति लीटर है। इसमें 125cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जिसके साथ स्मार्ट मोटर जनरेटर (SMG) हाइब्रिड असिस्ट तकनीक दी गई है।
- यह स्कूटर 8.2 PS की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क देता है। इसमें डिजिटल LCD कंसोल, ब्लूटूथ वाई-कनेक्ट, एलईडी हेडलाइट और ऑटोमैटिक स्टार्ट या स्टॉप फीचर मिलता है। सुरक्षा के लिए यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम (UBS) और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ दिया गया है। इसका वजन 99 किलोग्राम है।
- वहीं, कीमत की बात करें तो यह करीब 2,270 रुपये से शुरू (एक्स-शोरूम) होता है।
2.यामाहा फैसिनो 125 Fi हाइब्रिड: माइलेज के साथ स्टाइल
- यामाहा फैसिनो 125 Fi हाइब्रिड भी 125cc सेगमेंट का स्कूटर है। दावा किया गया है इसका माइलेज 68.75 किमी प्रति लीटर है। इसमें 125cc इंजन के साथ हाइब्रिड पावर असिस्ट तकनीक मिलती है, जो जरूरत के समय इंजन को अतिरिक्त सहायता देती है।
- यह स्कूटर 8.04 bhp की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क देता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ वाई-कनेक्ट कनेक्टिविटी, बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज और साइलेंट स्टार्टर दिया गया है।
- इतना ही नहीं, निर्माता ने चालक की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है। सेफ्टी के लिए इसमें सीबीएस या यूबीएस ब्रेकिंग सिस्टम और साइड-स्टैंड सेंसर मिलता है। जिसका वजन 99 किलोग्राम है। वहीं, कीमत की बात करें तो यह लगभग 79,470 रुपये से शुरू (एक्स-शोरूम) होती है।
3. टीवीएस जुपिटर 110: रोजाना के इस्तेमाल के लिए उपयोगी फीचर्स
- टीवीएस जुपिटर 110 उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प हो सकता है, जो रोजाना आने-जाने के लिए स्कूटर लेना चाहते हैं। इसका माइलेज करीब 50 से 58 किमी प्रति लीटर बताया गया है। इसमें 113.3cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जिसके साथ iGO असिस्ट माइक्रो-हाइब्रिड तकनीक दी गई है।
- यह इंजन 8 PS की पावर और सामान्य तौर पर 9.2 Nm का टॉर्क देता है। बूस्ट के साथ टॉर्क 9.8 Nm तक पहुंचता है। फीचर्स में डिजिटल स्क्रीन, ब्लूटूथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, फ्रंट फ्यूल फिलर और 33 लीटर का बूट स्पेस शामिल है। सुरक्षा के लिए इसमें एसबीटी यानी कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम, इमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग और हैजर्ड लैंप दिए गए हैं।
- वहीं, दाम की बात करें तो यह करीब 75,900 रुपये से शुरू (एक्स-शोरूम) होता है।
4. होंडा एक्टिवा 110: भरोसेमंद विकल्प के साथ जरूरी फीचर्स
- माइलेज का नाम आते ही होंडा एक्टिवा का नाम जरूर आता है। इसका माइलेज करीब 50 से 55 किमी प्रति लीटर बताया गया है। इसमें 109.51cc का इंजन मिलता है, जो पीजीएम-एफआई फ्यूल इंजेक्शन और eSP तकनीक से लैस है।
- यह इंजन 7.84 PS की पावर और 8.90 Nm का टॉर्क देता है। स्कूटर में एलईडी हेडलैंप, एक्सटर्नल फ्यूल कैप और टेलीस्कोपिक सस्पेंशन मिलता है। टॉप वेरिएंट में स्मार्ट-की का फीचर भी दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ मिलता है। वहीं, इसकी कीमत 76,500 रुपये से 83,000 रुपये तक जाती है।
5. टीवीएस स्कूटी जेस्ट110: 68,150 रुपये से शुरू
- टीवीएस स्कूटी जेस्ट110 इस लिस्ट में सबसे कम शुरुआती कीमत वाला स्कूटर माना जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 68,150 रुपये से शुरू होती है। इसका माइलेज करीब 50 से 55 किमी प्रति लीटर बताया गया है।
- इसमें 109.7cc का इकोथ्रस्ट एफआई इंजन दिया गया है, जो 7.8 PS की पावर और 8.8 Nm का टॉर्क देता है। फीचर्स में 19 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, USB चार्जर और LED DRL शामिल हैं।
- सुरक्षित सफर के लिए इसमें सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT) दी गई है। इसका वजन लगभग 103 किलोग्राम है। प्राइज की बात करें तो यह लगभग 68,150 रुपये से शुरू (एक्स-शोरूम) होती है।
खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
हमेशा ध्यान रहे कि कंपनी का दावा किया गया माइलेज और असल में मिलने वाला माइलेज अलग हो सकता है, क्योंकि लगातार ट्रैफिक, तेज रफ्तार, बार-बार ब्रेक लगाने और स्कूटर की खराब देखभाल से ईंधन की खपत बढ़ सकती है। इसके अलावा, यहां दी गई कीमतें एक्स-शोरूम हैं। रजिस्ट्रेशन, बीमा और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद ऑन-रोड कीमत अधिक होगी। खरीदने से पहले अपने शहर में संबंधित मॉडल और वेरिएंट की मौजूदा कीमत जांचें और टेस्ट ड्राइव जरूर लें।