{"_id":"63e3636536c943dda008a451","slug":"all-car-manufacturers-offer-big-discounts-in-february-tata-mahindra-maruti-hyundai-honda-renault-2023-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Big Discount: फरवरी में टाटा से मारुति तक सभी कंपनियां दे रहीं डिस्काउंट, जानें कितनी सस्ती मिल रही कारें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Big Discount: फरवरी में टाटा से मारुति तक सभी कंपनियां दे रहीं डिस्काउंट, जानें कितनी सस्ती मिल रही कारें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 08 Feb 2023 03:28 PM IST
सार
होंडा से लेकर मारुति तक लगभग सभी कंपनियां फरवरी में अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कौन सी कंपनी किस कार पर कितना डिस्काउंट ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं।
नए साल में जहां कुछ कंपनियों की ओर से वाहनों के दाम में बढ़ोतरी की गई है वहीं दूसरी ओर कंपनियां अपनी कारों पर फरवरी महीने में भी बेहतरीन डिस्काउंट और बेनिफिट्स ऑफर कर रही हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कौन सी कार कंपनी अपनी किस कार पर फरवरी महीने में कितना डिस्काउंट दे रही है।
Trending Videos
होंडा की कारों पर कितना डिस्काउंट
2 of 9
For Reference Only
- फोटो : honda cars
जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से भारत में जैज, डब्ल्यूआरवी, अमेज और होंडा सिटी की फोर्थ और फिफ्थ जनरेशन की बिक्री की जाती है। फरवरी महीने में कंपनी की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान अमेज पर कंपनी फरवरी 2023 में 33296 रुपये का अधिकतम डिस्काउंट और बेनिफिट्स मिल रहे हैं। जैज पर कंपनी 15 हजार रुपये, डब्ल्यूआरवी पर 72039 रुपये, होंडा सिटी फोर्थ जनरेशन पर पांच हजार रुपये और फिफ्थ जनरेशन पर 72493 रुपये का अधिकतम डिस्काउंट और बेनिफिट्स ऑफर कर रही है।
ह्यूंदै की ऑरा पर कंपनी की ओर से अधिकतम 33 हजार रुपये, आई-20 पर 20 हजार रुपये, ग्रैंड आई-10 नियोस पर 13 हजार रुपये का डिस्काउंट और बेनिफिट्स मिल रहे हैं। कंपनी की बाकी कारों पर किसी तरह का डिस्काउंट ऑफर नहीं किया जा रहा।
मारुति की ओर से भी फरवरी महीने में अपनी कारों पर बेहतरीन डिस्काउंट और बेनिफिट्स ऑफर किया जा रहे हैं। कंपनी की ओर से एस प्रेसो पर अधिकतम 46 हजार रुपये, ऑल्टो के-10 पर 37 हजार रुपये, ऑल्टो800 और वैगन आर पर 36 हजार रुपये, सेलेरियो पर 31 हजार रुपये, स्विफ्ट पर 27 हजार रुपये, ईको पर 24 हजार रुपये और डिजायर पर सात हजार रुपये का डिस्काउंट और बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा भी फरवरी में कई बेनिफिट्स और डिस्काउंट दे रही है। बोलेरो पर 70 हजार रुपये, बोलेरो नियो पर 59 हजार रुपये, मराजो पर 37 हजार रुपये, एक्सयूवी पर 36500 रुपये के अधिकतम डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।