सब्सक्राइब करें

Ather EV Fire: एथर 450 एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, कंपनी ने बयान जारी कर दी यह सफाई

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 09 Feb 2023 03:45 PM IST
सार

एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर को आग से नुकसान हुआ है। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
ather 450x fire incident video viral on social media, fire reason explained by the company
एथर 450 एक्स - फोटो : सोशल मीडिया

जैसे-जैसे देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वैसे ही समय-समय पर इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की खबरें भी आती रहती हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ताजा मामले में किस कंपनी के स्कूटर में आग लगी है और किस कारण से यह आग लगी है।

Trending Videos

इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग

ather 450x fire incident video viral on social media, fire reason explained by the company
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने के बाद हुए नुकसान को दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया स्कूटर एथर कंपनी का है और इसका पिछला हिस्सा आग लगने के कारण पूरी तरह खराब हो गया है। हालांकि आगे की ओर से स्कूटर सुरक्षित रहा।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने बयान जारी किया

ather 450x fire incident video viral on social media, fire reason explained by the company
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
आग लगने के हादसे के बाद जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कंपनी की ओर से भी मामले पर बयान जारी किया गया। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि हमें हाल में ही एक स्कूटर के साथ हादसे की जानकारी मिली है। कंपनी के मुताबिक जिस स्कूटर में आग लगी थी उसका असली कारण वायरिंग हॉर्नेस असेंबली थी। मोटर कंट्रोलर के कनेक्टर्स में से एक को गलत तरीके से टॉर्क किया गया था। इससे कंट्रोलर टर्मिनल के चारों ओर स्पार्किंग हुई। हमारे सेफ्टी सिस्टम ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पावर सप्लाई को तुरंत बंद किया जिससे हादसे पर काबू पाने में मदद मिली।

कंपनी ने यह भी बताया कि हादसे में बीएमएस और डैशबोर्ड पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हम साफ करना चाहते हैं कि बैटरी थर्मल का इस हादसे से को संबंध नहीं है। किसी भी स्कूटर की डिलीवरी से पहले हमारी टीम अच्छे से चेकिंग करती है। हमारे बैटरी पैक को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वह ग्लोबल स्तर के स्टैंडर्ड को मैच कर सकें।

कंपनी ने माना कि यह मानवीय गलती थी और हमने तब से अपने निर्माण कार्यों और उपकरणों को अपग्रेड किया है। भविष्य में ऐसा दोबारा ना हो इसके लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन प्रोसेस को लाया गया है।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान


कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स

ather 450x fire incident video viral on social media, fire reason explained by the company
For Reference Only - फोटो : atherenergy
कंपनी की ओर से स्कूटर में चार्जिंग के लिए खास तरह के सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इनमें इन-बिल्ट कट-ऑफ और सर्ज प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं। जिससे स्कूटर 100 प्रतिशत चार्ज होने पर खुद से कट-ऑफ हो जाता है वहीं अगर बिजली की सप्लाई में कोई समस्या आती है तो भी स्कूटर सुरक्षित रहता है।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed