सब्सक्राइब करें

Traffic Challan: दिल्ली में ट्रैफिक नियम को ठेंगा दिखा रहे लोग, सबसे ज्यादा टूटे ओवरस्पीडिंग और हेलमेट के नियम

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Sat, 11 Apr 2026 05:19 PM IST
सार

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 2025 में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के लिए 27 लाख से ज्यादा और बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के लिए 11 लाख से ज्यादा चालान जारी किए हैं।

विज्ञापन
Delhi Traffic Violations 2025: Over 27 Lakh Overspeeding Challans, 11 Lakh Helmet Rule Breaches
Delhi Traffic Challan - फोटो : PTI

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2025 में ओवरस्पीडिंग के लिए 27.76 लाख चालान जारी किए गए, जो सबसे आम ट्रैफिक उल्लंघनों में शामिल है।

हेलमेट न पहनने पर कितने चालान हुए?
11.76 लाख से अधिक चालान उन बाइक सवारों के खिलाफ काटे गए, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना। पुलिस के अनुसार, हेलमेट मोटरसाइकिल चालकों के लिए बेहद जरूरी सुरक्षा उपकरण है, जो मौत के जोखिम को 42 प्रतिशत और सिर की चोट के खतरे को 69 प्रतिशत तक कम करता है।

Trending Videos
Delhi Traffic Violations 2025: Over 27 Lakh Overspeeding Challans, 11 Lakh Helmet Rule Breaches
Delhi Traffic Challan - फोटो : PTI

चालान जारी करने की प्रक्रिया क्या है?
इन आंकड़ों में ट्रैफिक कैमरों के जरिए जारी किए गए नोटिस भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मौके पर ट्रैफिक कर्मी चालान जारी करते हैं, जबकि कैमरों के जरिए ऑनलाइन नोटिस भेजे जाते हैं।

नो-एंट्री उल्लंघन के कितने मामले सामने आए?
डेटा के अनुसार, 2.67 लाख से अधिक कमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंधित क्षेत्रों में ‘नो-एंट्री’ नियम तोड़ने के लिए कार्रवाई की गई।

प्रदूषण नियमों का उल्लंघन कितना बड़ा मुद्दा रहा?
पर्यावरण अनुपालन भी एक बड़ी चिंता के रूप में सामने आया। 8.63 लाख से अधिक वाहन चालकों को वैध PUCC (वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र) न होने पर जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Traffic Violations 2025: Over 27 Lakh Overspeeding Challans, 11 Lakh Helmet Rule Breaches
Delhi Traffic Challan - फोटो : PTI

अन्य प्रमुख ट्रैफिक उल्लंघन कौन-कौन से रहे?
5.10 लाख लोगों को रेड लाइट जंप करने पर जुर्माना लगाया गया।
3.07 लाख मामलों में गलत दिशा में वाहन चलाने (रॉन्ग साइड ड्राइविंग) के लिए कार्रवाई हुई।
4.19 लाख चालकों ने स्टॉप लाइन का उल्लंघन किया।
4.39 लाख वाहनों को बिना वैध बीमा के चलते पकड़ा गया।

Delhi Traffic Violations 2025: Over 27 Lakh Overspeeding Challans, 11 Lakh Helmet Rule Breaches
Delhi Traffic Challan - फोटो : AI

अन्य नियम उल्लंघनों के आंकड़े क्या हैं?
93,068 वाहनों पर गलत नंबर प्लेट होने के कारण जुर्माना लगा।
78,153 मामलों में दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) पाई गई।
25,579 मामलों में शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रंक ड्राइविंग) के मामले सामने आए।

नो-एंट्री उल्लंघनों में कौन से वाहन सबसे आगे रहे?
नो-एंट्री नियम तोड़ने वालों में सबसे ज्यादा संख्या लाइट गुड्स व्हीकल्स (LGVs) की रही, जिन पर 1.52 लाख चालान हुए। इसके बाद तीन-पहिया वाहनों के 89,806 मामले सामने आए।
14,747 हैवी गुड्स व्हीकल्स और 9,425 मीडियम गुड्स व्हीकल्स पर भी कार्रवाई की गई।
इसके अलावा 621 बसों, 565 टैक्सियों और 5 ग्रामीण सेवा वाहनों पर भी चालान किया गया।

विज्ञापन
Delhi Traffic Violations 2025: Over 27 Lakh Overspeeding Challans, 11 Lakh Helmet Rule Breaches
Delhi Traffic Challan - फोटो : AI

क्या हाल ही में कोई बड़ी कार्रवाई हुई?
हाल ही में दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक से जुड़े धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। जो नो-एंट्री समय में कमर्शियल वाहनों की अवैध आवाजाही में मदद करता था।

ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस क्या कदम उठा रही है?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक उल्लंघनों को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों और अहम स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाए जाते हैं। खासकर जानलेवा उल्लंघनों पर सख्ती की जाती है। ऐसे अभियान त्योहारों और नए साल के दौरान भी आयोजित किए जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed