सब्सक्राइब करें

CNG SUV: ₹10 लाख से कम में डीजल सेडान नहीं, ये सीएनजी एसयूवी हैं बजट खरीदारों के लिए बेस्ट विकल्प

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Fri, 10 Apr 2026 11:00 PM IST
सार

बजट सेगमेंट से डीजल सेडान के गायब होने के साथ, CNG SUV उन खरीदारों के लिए एक ज्यादा समझदारी भरा विकल्प बनकर उभर रही हैं जो पैसे की पूरी कीमत चाहते हैं।

विज्ञापन
No Diesel Sedans Under Rs 10 Lakh: Best CNG SUVs to Buy for Budget Buyers in India
2026 Hyundai Exter Facelift - फोटो : Hyundai

बजट सेगमेंट में डीजल सेडान लगभग गायब हो चुकी हैं। ऐसे में जो खरीदार चाहते हैं कि उनके वाहन से उन्हें कुछ मूल्य मिले, उनके लिए सीएनजी एसयूवी एक बेहतर विकल्प के रूप में उभर रही हैं। ये चलाने के कम खर्च, कम प्रदूषण, आसानी से उपलब्ध ईंधन और ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस के कारण रोजमर्रा के शहर के इस्तेमाल के लिए अधिक व्यावहारिक साबित होती हैं।



Hyundai Exter में क्या खास है?
Hyundai Exter में 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसमें CNG किट का विकल्प भी उपलब्ध है। यह इंजन 6,000 rpm पर 69 hp की पावर और 4,000 rpm पर 95.2 Nm का टॉर्क देता है।
इसकी CNG वेरिएंट की कीमत करीब 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Trending Videos
No Diesel Sedans Under Rs 10 Lakh: Best CNG SUVs to Buy for Budget Buyers in India
टाटा पंच फेसलिफ्ट - फोटो : Tata Motors

Tata Punch CNG में क्या अपडेट मिला है?
टाटा मोटर्स ने हाल ही में Tata Punch (टाटा पंच) को नए डिजाइन और फीचर्स के साथ अपडेट किया है। इसमें 1.2L रेवोट्रोन iCNG इंजन का विकल्प मिलता है। जो 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। CNG मोड में यह 73.3 hp की पावर और 103 Nm का टॉर्क देता है।
इसकी कीमत करीब पौने 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
No Diesel Sedans Under Rs 10 Lakh: Best CNG SUVs to Buy for Budget Buyers in India
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors

Tata Nexon CNG क्यों खास है?
10 लाख रुपये से कम कीमत में सीएनजी एसयूवी की सूची में दूसरी टाटा मोटर्स की कार Tata Nexon (टाटा नेक्सन) है। यह भारत की पहली कार मानी जाती है जिसमें टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG दी गई है।
इसमें 1.2L टर्बोचार्ज्ड रेवोटॉर्क इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। CNG मोड में यह 73.52 hp की पावर और 170 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है।
इसकी कीमत करीब साढ़े 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

No Diesel Sedans Under Rs 10 Lakh: Best CNG SUVs to Buy for Budget Buyers in India
Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Brezza CNG में क्या पावर मिलती है?
मारुति सुजुकी की Brezza (ब्रेजा) में 1.5-लीटर K-सीरीज इंजन के साथ S-CNG तकनीक मिलती है।
यह CNG मोड में 87.8 hp की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देती है।
इसका CNG विकल्प LXi MT, VXi MT और ZXi MT वेरिएंट में उपलब्ध है। जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा से शुरू होती है।

विज्ञापन
No Diesel Sedans Under Rs 10 Lakh: Best CNG SUVs to Buy for Budget Buyers in India
Maruti Suzuki Fronx SUV - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Fronx CNG वेरिएंट में क्या मिलता है?
मारुति सुजुकी की Fronx (फ्रॉन्क्स) में कई पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं, जिनमें 1.2-लीटर पेट्रोल + CNG इंजन शामिल है।
यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और 77.5 hp की पावर व 98.5 Nm का टॉर्क देता है।
इसके CNG वेरिएंट की कीमत करीब साढ़े 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा से शुरू होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed