सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bajaj Pulsar NS200 Review: कैसी है बजाज पल्सर एनएस200 बाइक, फीचर्स, कीमत से लेकर जानें सबकुछ

Sameer Goel समीर गोयल
Updated Thu, 30 Mar 2023 02:22 PM IST
सार

बजाज ऑटो की ओर से 200 सीसी सेगमेंट में पल्सर एनएस200 को ऑफर किया जाता है। कंपनी की यह बाइक कितनी दमदार है और इसमें क्या फीचर्स मिलते हैं। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन
bajaj pulsar ns200 2023 review, know full details with features price ride quality
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो की ओर से 200 सीसी सेगमेंट में पल्सर एनएस200 को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की यह बाइक किन खूबियों के साथ आती है, कितनी क्षमता का इंजन इसमें दिया गया है और जिस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है, क्या उतनी कीमत में एनएस200 को खरीदना फायदे का सौदा साबित होगा।



Trending Videos

देखने में कैसी है बाइक

bajaj pulsar ns200 2023 review, know full details with features price ride quality
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बजाज की ओर से पल्सर एनएस200 को स्ट्रीटफाइटर लुक देने की कोशिश की गई है। नेकेड स्ट्रीटफाइटर लुक के साथ इसमें कई खास फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इस बाइक को भी बजाज ने पल्सर एनएस160 की तरह ही लुक दिया है। दोनों ही बाइक्स को दूर से पहचानना थोड़ा मुश्किल लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

bajaj pulsar ns200 2023 review, know full details with features price ride quality
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बजाज ने पल्सर एनएस200 में कंपनी ने एनएस200 में 199.5 सीसी का इंजन दिया गया है, जिससे बाइक को 24.5 पीएस और 18.74 न्यूटन मीटर की ताकत मिलती है। बाइक में एडवांस कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है जो ज्यादा तापमान में भी बाइक को हाई परफॉर्मेंस देता है। इस इंजन के साथ बाइक में छह गियर का ट्रांसमिशन दिया गया है। इसके साथ ही फ्यूल इंजेक्शन तकनीक को भी बाइक में दिया जा रहा है जिससे एवरेज बढ़ता है। इस बाइक में 12 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस बाइक को एक लीटर पेट्रोल में 35 से 40 किलोमीटर के बीच चलाया जा सकता है।

क्या हैं खूबियां

bajaj pulsar ns200 2023 review, know full details with features price ride quality
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बाइक की खूबियों की बात करें तो इसमें सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है। जिसे तीन हिस्सों में बांटा गया है। लेफ्ट साइड में न्यूट्रल लाइट, इंजन चेक, हेडलाइट, बैटरी जैसी जरूरी चीजों की जानकारी दी गई है। बीच में आरपीएम मीटर को एनॉलॉग रखा गया है और इसमें फ्यूल की जानकारी दी गई है। इसी में एबीएस की जानकारी भी मिल जाती है और राइट साइड में इसकी जानकारी मिलती है कि बाइक को किस गियर में चलाया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें समय, स्पीड, किलोमीटर की जानकारी भी मिलती है। अगर बाइक को ज्यादा आरपीएम पर चलाया जाता है तो एक निश्चित आरपीएम पर पहुंचने के बाद इसमें आरपीएम लिमिट की लाइट जल जाती है, जिससे राइडर को इस बात की जानकारी मिल जाती है कि आरपीएम को कम करने की जरूरत है। इसके साथ ही राइड क्वालिटी को बेहतर करने के लिए कंपनी ने इसमें मोनोशॉक सस्पेंशन को भी दिया है। जिससे मोड़ पर बाइक चलाते हुए राइडर को शानदार कंट्रोल मिलता है।
विज्ञापन

कैसी है परफॉर्मेंस

bajaj pulsar ns200 2023 review, know full details with features price ride quality
For Reference Only - फोटो : bajaj auto
बजाज की ओर से परफॉर्मेंस सीरीज के तौर पर एनएस सीरीज को ऑफर किया जाता है। इस सीरीज की यह बाइक 200 सीसी इंजन के साथ मिलती है। शुरूआत में बाइक को चलाने पर आपको यह अंडर पावर लग सकती है लेकिन जब इसे पांच हजार आरपीएम या उससे ज्यादा पर चलाया जाता है तो इसकी पावर राइडर को महसूस होती है। पांच हजार आरपीएम के बाद बाइक काफी अच्छे से चलती है और इसी कारण यह बाइक उन्हें काफी पसंद आएगी, जो बाइक से लंबे सफर करना पसंद करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed