{"_id":"69b292dc789533f2c708554f","slug":"bmw-luxury-cars-risk-fire-company-recalled-over-1-47-lakh-vehicles-learn-full-reason-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"BMW की लग्जरी कारों में आग का खतरा: कंपनी ने वापस बुलाईं 1.47 लाख से ज्यादा गाड़ियां, जानें क्या है पूरी वजह","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW की लग्जरी कारों में आग का खतरा: कंपनी ने वापस बुलाईं 1.47 लाख से ज्यादा गाड़ियां, जानें क्या है पूरी वजह
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Thu, 12 Mar 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार
BMW starter motor defect: लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ने चीन में अपने कई लोकप्रिय मॉडलों की गाड़ियों को रिकॉल करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि चीन में स्टार्टर मोटर में तकनीकी खराबी के चलते कंपनी को वाहन मंगाने पड़ रहे हैं। इस गड़बड़ी से न सिर्फ गाड़ी स्टार्ट होने में दिक्कत आ रही है, बल्कि इंजन में आग लगने का गंभीर खतरा भी पाया गया है। जानें, क्या इस रिकॉल की चपेट में आपकी फेवरेट सीरीज भी शामिल है?
बीएमडब्लयू रिकॉल
- फोटो : bmw.in
विज्ञापन
विस्तार
जर्मन ऑटो दिग्गज बीएमडब्ल्यू ने सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए चीन के बाजार से अपने 1,47,830 वाहनों को रिकॉल (वापस बुलाना) करने का बड़ा फैसला लिया है। चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन (SAMR) की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन कारों की स्टार्टर मोटर में निर्माण संबंधी बड़ी खामी पाई गई है।
क्या है तकनीकी गड़बड़ी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभावित वाहनों की स्टार्टर मोटर में एक ऐसी मैन्युफैक्चरिंग समस्या है जो समय के साथ गंभीर हो सकती है। कहा जा रहा है कि गाड़ी को स्टार्ट करने में बार-बार परेशानी होना या इंजन का रुक रुक कर चलना जेसी समस्याएं आ रही हैं। नियामक ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक मामलों में यह दोष इंजन के पास आग लगने का जोखिम भी पैदा कर सकता है, जो जान-माल के लिए खतरनाक है।
ये भी पढ़े: Vehicle Insurance: देश में लगभग आधे वाहन बिना इंश्योरेंस के सड़कों पर चल रहे हैं, सरकार ने संसद में दी जानकारी
किन मॉडलों पर असर?
यह रिकॉल खास तौर पर उन आयातित (Imported) वाहनों को कवर करता है, जिनका निर्माण 31 जुलाई 2020 से 22 दिसंबर 2022 के बीच हुआ था। इस लिस्ट में लगभग सभी सीरीज शामिल हैं। बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज, बीएमडब्ल्यू 4 सीरीज, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, बीएमडब्ल्यू एक्स 4, बीएमडब्ल्यू एक्स 5, बीएमडब्ल्यू एक्स 6, बीएमडब्ल्यू जेड 4 मॉडल शामिल हैं। इन गाड़ियों में स्टार्टर मोटर के अंदर निर्माण संबंधी समस्या पाई गई हैं।
वैश्विक रिकॉल का हिस्सा
फरवरी में बीएमडब्ल्यू ने बताया था कि स्टार्टर मोटर में संभावित दोष के कारण दुनिया भर में लाखों के करीब वाहनों पर असर पड़ सकता है। चीन में घोषित रिकॉल उसी वैश्विक अभियान का हिस्सा है। ऑटो उद्योग में ऐसे रिकॉल आमतौर पर ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए किए जाते हैं।
कंपनी क्या करेगी
Trending Videos

- रिकॉल के तहत कंपनियां प्रभावित वाहनों की नि:शुल्क जांच की जाएगी।
- जरूरत पड़ने पर स्टार्टर मोटर को बदला जाएगा या ठीक किया जाएगा।
- यह प्रक्रिया अधिकृत सर्विस सेंटरों पर बिना किसी शुल्क के की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X