सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   Step-by-Step Guide: How Verify Your Car’s PUC Status Online Before Visiting Petrol Pump

Check PUC: खत्म हुआ झंझट, घर बैठे मोबाइल से ऐसे चेक करें अपने वाहन का PUC स्टेटस, बस फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 12 Mar 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Check PUC Status Online: बढ़ते प्रदूषण के बीच वाहनों के PUC (Pollution Under Control) सर्टिफिकेट को लेकर सख्ती तेज हो गई है। ऐसे में वाहन चालकों के लिए अपने पीयूसी की वैधता समय-समय पर जांचना बेहद जरूरी हो गया है। अच्छी बात यह है कि अब आप ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल एप के जरिए कुछ मिनटों में ही अपने वाहन का पीयूसी स्टेटस चेक कर सकते हैं। जानें कैसे?
 

Step-by-Step Guide: How Verify Your Car’s PUC Status Online Before Visiting Petrol Pump
ऑनलाइन चेक करें PUC का स्टेटस - फोटो : AI जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

पीयूसी यानी Pollution Under Control Certificate एक अनिवार्य दस्तावेज है जो वाहन के एग्जॉस्ट से निकलने वाले प्रदूषण के स्तर को मापने के बाद जारी किया जाता है। यह सर्टिफिकेट बताता है कि वाहन से निकलने वाला धुआं सरकार की ओर से तय सीमा के अंदर है या नहीं।
Trending Videos


पीयूसी सर्टिफिकेट में आमतौर पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, उत्सर्जन (Emission) रीडिंग, जारी होने की तारीख और समाप्ति (Expiry) तारीख की जानकारी होती है। ज्यादातर निजी वाहनों के लिए इसकी वैधता आम तौर पर एक साल तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: PM-eBus Sewa: 116 शहरों की सड़कों पर दौड़ेंगी 10 हजार एसी इलेक्ट्रिक बसें, जानें क्या है सरकार का प्लान

वैध पीयूसी रखना क्यों जरूरी है?
भारत में वाहन चलाने के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट रखना कानूनी रूप से अनिवार्य है। अगर वाहन बिना पीयूसी के चलाते पकड़े जाते हैं तो मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत भारी जुर्माना लग सकता है। बार-बार उल्लंघन होने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इसके अलावा कई मामलों में दुर्घटना होने पर इंश्योरेंस क्लेम पर भी असर पड़ सकता है।

ऑनलाइन कैसे चेक करें PUC स्टेटस?
आजकल आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपने वाहन का पीयूसी स्टेटस देख सकते हैं।

परिवहन पीयूसीसी पोर्टल से
भारत सरकार का आधिकारिक पोर्टल परिवहन पीयूसीसी पोर्टल पीयूसी जानकारी देखने का सबसे आसान तरीका है।

कैसे चेक करें
  • पीयूसीसी पोर्टल खोलें।
  • वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • चेसिस नंबर के आखिरी 5 अक्षर भरें।
  • कैप्चा डालकर पीयूसी डिटेल्स पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके वाहन का पूरा पीयूसी स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
ये भी पढ़े: EV Growth: पांच साल में 1.7 लाख से 19.6 लाख पहुंचे रजिस्ट्रेशन, जानें किन सरकारी योजनाओं से ईवी को मिली रफ्तार

मोबाइल एप से भी कर सकते हैं जांच
आप सरकार के आधिकारिक एप एमपरिवहन से भी पीयूवी स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स काे फॉलो करना होगा:
  • एप डाउनलोड कर लॉग-इन करें।
  • वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर जोड़ें।
  • वाहन सेक्शन में जाएं।
  • पीयूसीसी ऑप्शन चुनें।
  • यहां आपको पीयूसी की वैधता और सर्टिफिकेट की जानकारी मिल जाएगी।
कार कंपनी के एप से भी मिल सकती है जानकारी
कुछ कार कंपनियां अपने कनेक्टेड कार एप में भी वाहन से जुड़े डॉक्यूमेंट दिखाती हैं। जैसे मान लीजिए मारुति सुजुकी जैसे ऑटोमेकर अपने एप में आरसी, बीमा, पीयूसी सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज दिखाने की सुविधा देते हैं।
पीयूसी सिर्फ कानूनी जरूरत ही नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण है। समय-समय पर उत्सर्जन जांच कराने से:
  • वाहन का इंजन बेहतर चलता है।
  • ईंधन की खपत कम होती है।
  • वायु प्रदूषण नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed