सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   Royal Enfield Meteor 350 vs Jawa 42 FJ: Which Mid-Size Cruiser Bike Should You Choose?

Royal Enfield Meteor 350 vs Jawa 42 FJ: मिड-साइज क्रूजर सेगमेंट में किसका पलड़ा भारी? कौन सी बाइक है बेस्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 12 Mar 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Royal Enfield Meteor 350 vs Jawa 42 FJ: अगर आप नई क्रूजर बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। एक तरफ जहां मार्केट में 6 लाख से ज्यादा बिक्री का रिकॉर्ड बनाने वाली रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 है। तो दूसरी तरफ उसे कड़ी टक्कर देने आई नई जावा 42 FJ है। तो आज इस लेख में हम जानेंगे कि आपकी जरूरत के हिसाब से इन दोनों में बेस्ट क्रूजर बाइक कौन सी हो सकती है।

Royal Enfield Meteor 350 vs Jawa 42 FJ: Which Mid-Size Cruiser Bike Should You Choose?
रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 vs जावा 42 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

भारत में आजकल मिड-साइज क्रूजर मोटरसाइकिल्स का जबरदस्त क्रेज है। लंबी दूरी की आरामदायक राइड और शानदार क्लासिक लुक के कारण लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। इस सेगमेंट की शान कही जाने वाली रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 ने हाल ही में एक बड़ा ग्लोबल मुकाम हासिल किया है। लॉन्च के सिर्फ 5 साल के भीतर दुनिया भर में इसकी 6 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं! लेकिन, अब इस सेगमेंट में टक्कर कांटे की हो गई है। बाजार में जावा 42 FJ जैसी दमदार बाइक ने एंट्री मारकर सीधे मीटियोर को चुनौती दी है। अगर आप भी इन दोनों शानदार बाइक्स के बीच कंफ्यूज हैं, तो आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आपके लिए कौन सी बाइक एकदम सही रहेगी।

Trending Videos

1. इंजन और परफॉर्मेंस: कौन है ज्यादा दमदार?

अगर आप कागज पर आंकड़ों को देखें तो जावा 42 FJ थोड़ी ज्यादा पावरफुल नजर आती है। इसमें लिक्विड-कूल्ड इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स है जो हाइवे पर और भी स्मूद परफॉर्मेंस देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
फीचर रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 जावा 42 FJ
इंजन 349cc (सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड) 334cc (सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड)
पावर 20.2 bhp 29 bhp
टॉर्क 27 Nm 29.6 Nm
गियरबॉक्स 5-स्पीड 6-स्पीड

2. लुक और डिजाइन: क्लासिक vs स्पोर्टी

मीटियोर 350: ये एक टिपिकल, शानदार क्लासिक क्रूजर है। इसमें टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, चौड़े हैंडलबार और आगे की तरफ सेट फुटपेग्स मिलते हैं जो लंबी राइड को बेहद आरामदायक बनाते हैं। इसकी सीट की ऊंचाई 765 mm है जो कम है। इससे छोटे कद के राइडर्स के लिए भी इसे कंट्रोल करना काफी आसान हो जाता है।

जावा 42 FJ: इसका लुक थोड़ा स्पोर्टी, मस्कुलर और आक्रामक है। काले रंग के पुर्जे, भारी-भरकम टैंक और छोटा टेल सेक्शन इसे एक मॉडर्न-रेट्रो लुक देते हैं। इसकी सीट की ऊंचाई 790 mm है जो मीटियोर से थोड़ी ऊंची है।

3. फीचर्स और हार्डवेयर

फीचर्स के मामले में दोनों ही बाइक्स आज के जमाने की हैं लेकिन मीटियोर 350 में नेविगेशन का एक्स्ट्रा फायदा मिलता है।
आधुनिक फीचर्स: मीटियोर 350 में सेमी-डिजिटल मीटर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 'ट्रिपर नेविगेशन' और फोन चार्ज करने के लिए USB पोर्ट मिलता है। वहीं, जावा 42 FJ में आपको पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बेहतरीन LED लाइटिंग सेटअप मिलता है।
सेफ्टी और सस्पेंशन: दोनों ही बाइक्स में झटके सहने के लिए आगे 41 mm के टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि सेफ्टी के लिए दोनों में ही आगे-पीछे डिस्क ब्रेक और ड्यूल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) मौजूद है।

4. कीमत की टक्कर

दोनों बाइक्स की कीमत में ना के बराबर अंतर है जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाता है:
रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350: शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.95 लाख है।
जावा 42 FJ: शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.94 लाख है।

आपकी पसंद क्या होनी चाहिए?

मीटियोर 350 चुनें अगर: आपको एक शुद्ध और आरामदायक क्लासिक क्रूजर वाला फील चाहिए। साथ ही आप लंबी राइड्स पर रिलैक्स होकर चलना पसंद करते हैं और रॉयल एनफील्ड के दशकों पुराने ब्रांड भरोसे को अहमियत देते हैं। तो ये बाइक आपके लिए एक अच्छी विकल्प हो सकती है।
जावा 42 FJ चुनें अगर: आपको क्लासिक लुक के साथ-साथ थोड़ा स्पोर्टी मजा चाहिए। साथ ही आप ज्यादा पावरफुल इंजन और तेज रफ्तार वाली बाइक पसंद करते हैं और सड़क पर कुछ अलग और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं। तो जावा 42 FJ को चुन सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed