सब्सक्राइब करें

BMW X4 Facelift 2022: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की नई X4 फेसलिफ्ट एसयूवी, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 10 Mar 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
BMW X4 Facelift 2022 SUV launched in India Know Price Features Specifications BMW Cars in India
BMW X4 Facelift 2022 - फोटो : BMW
BMW (बीएमडब्ल्यू) ने गुरुवार को भारत में 2022 BMW X4 facelift (2022 बीएमडब्ल्यू X4 फेसलिफ्ट) एसयूवी लॉन्च कर दी। यह एसयूवी 'ब्लैक शैडो एडिशन' के रूप में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में 2022 BMW X4 facelift एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 70.50 लाख रुपये तय की गई है। दो वैरिएंट्स में लॉन्च की गई नई X4 एसयूवी की कीमत xDrive30d वैरिएंट के लिए 72.50 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये तक जाती है। बीएमडब्ल्यू चेन्नई के नजदीक स्थित अपने प्लांट में नई X4 का निर्माण करेगी। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट्स में उपलब्ध है।


कैसा है लुक
पिछली पीढ़ी के मॉडल की तुलना में नई X4 एसयूवी कई डिजाइन और फीचर अपडेट के साथ आती है। इस एसयूवी को वैश्विक बाजारों में पहले ही पेश किया जा चुका है, और भारत में उतारी गई एसयूवी में लगभग वैसे ही बदलाव देखने को मिलेंगे। एक्सटीरियर लुक और डिजाइन में हुए सबसे महत्वपूर्ण बदलावों की बात करें तो इसमें नई बीएमडब्ल्यू किडनी ग्रिल मिलती है जिसमें ऑल-ब्लैक मेश-इन्सर्ट और फ्रेम 'एम हाई ग्लॉस शैडो लाइन', स्लीक एडाप्टिव एलईडी हेडलाइट्स और रीडिजाइन की गई फ्रंट एप्रन है।

2022 X4 एसयूवी में 20 इंच के हल्के एम अलॉय व्हील्स, एम स्पोर्ट ब्रेक और रेड कॉलिपर के साथ डबल स्पोक मिलता है। इन नए व्हील्स से नई X4 ज्यादा स्पोर्टी लगती है।  
Trending Videos
BMW X4 Facelift 2022 SUV launched in India Know Price Features Specifications BMW Cars in India
BMW X4 Facelift 2022 - फोटो : BMW
इंजन पावर और स्पीड
BMW X4 एसयूवी दो वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी, जिसमें xDrive30i पेट्रोल और xDrive30d डीजल शामिल हैं। डीजल यूनिट में 3.0-लीटर 6-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 265 hp का पावर और 620 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। यह वैरिएंट सिर्फ 5.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। वहीं दूसरा वैरिएंट 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन है जो 252 hp का पावर आउटपुट और 350 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह सिर्फ 6.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। 

मुकाबला
2022 BMW X4 फेसलिफ्ट एसयूवी इस साल जर्मन कार निर्माता की ओर से दूसरी बड़ी लॉन्च है। नई X4 भारत में Mercedes-Benz GLC Coupe जैसे लग्जरी कारों को टक्कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BMW X4 Facelift 2022 SUV launched in India Know Price Features Specifications BMW Cars in India
BMW X4 Facelift 2022 - फोटो : BMW
कलर ऑप्शन
2022 BMW X4 एसयूवी दो एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। जिसमें ब्लैक सैफायर और एम ब्रुकलिन ग्रे मैटेलिक कलर शामिल हैं। एसयूवी का इंटीरियर ब्लैक स्टिचिंग के साथ लेदर वर्नास्का अपहोल्स्ट्री के साथ इन रंगों से मेल खाएगा।

कीमत
 
2022 BMW X4 वैरिएंट्स एक्स-शोरूम कीमत (रुपये)
BMW X4 xDrive30i 70.50 लाख
BMW X4 xDrive30d 72.50 लाख

कंपनी की उम्मीदें
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, "बीएमडब्ल्यू एक्स4 ने भारत में खास स्पोर्ट्स एक्टिविटी कूपे कॉन्सेप्ट को लोकप्रिय बनाया। यह उन ग्राहकों के लिए तुरंत पसंद का वाहन बन गया जिनके पास एक अनूठी शैली है जो बाकी भीड़ से अलग है। साथ ही, वे एक स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल के समान विलासिता और प्रदर्शन की इच्छा रखते हैं। और ये है BMW X4 की खासियत! जिस तरह से यह ड्राइविंग के आनंद को आकर्षक लुक्स और स्पोर्टी एडवेंचर के साथ जोड़ता है, वह अनोखा है। अब नई बीएमडब्ल्यू एक्स4 अपने सेगमेंट में इस स्थिति को एक ताजा एक्सटीरियर और कई टेक्निकल फीचर्स के साथ एक आकर्षक प्रोफाइल के साथ जारी रखने के लिए तैयार है। इसका हमेशा के लिए बोल्ड व्यक्तित्व एक ऐसा बयान देगा जिसे भूलना नामुमकिन है।"
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed