सब्सक्राइब करें

Kia Carens Price Hike: किया ने चुपके से बढ़ाए सात सीटर एमपीवी कैरेंस के दाम, खरीदने के लिए करना पड़ता है इंतजार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 03 Nov 2022 12:52 PM IST
सार

किया की ओर से सात सीटर एमपीवी कैरेंस के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। कंपनी की ओर से एमपीवी के सभी वैरिएंट्स की कीमतों में इजाफा किया है।

विज्ञापन
Buying Kia Carens again became expensive, the company secretly hiked price by Rs 50000
किया कैरेंस - फोटो : kia india

साउथ कोरियाई कार कंपनी किया की ओर से भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एमपीवी कैरेंस के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने इसके दामों में 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

Trending Videos

किस वैरिएंट में हुई कितनी बढ़ोतरी

Buying Kia Carens again became expensive, the company secretly hiked price by Rs 50000
किया कैरेंस - फोटो : kia india

कैरेंस के सभी वैरिएंट्स के दाम कंपनी की ओर से बढ़ा दिए गए हैं। 1.5 लीटर एनए पेट्रोल प्रेस्टीज वैरिएंट की कीमत 50 हजार रुपये बढ़ाई गई है। 1.5 लीटर एनए पेट्रोल प्रीमियम वैरिएंट की कीमतों में 40 हजार रुपये का इजाफा किया गया है। 1.4 लीटर टर्बो-पेट्रोल लग्जरी वैरिएंट को 15 हजार रुपये महंगा कर दिया गया है। 1.5 लीटर डीजल लग्जरी की कीमतों में 35 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

इनके अलावा कैरेंस डीजल के सभी वैरिएंट्स पर 30 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। प्रेस्टीज प्लस डीसीटी, लग्जरी प्लस 6एस, लग्जरी प्लस 7 एस, लग्जरी प्लस 6एस डीसीटी, लग्जरी प्लस 7एस डीसीटी और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल की कीमतों में 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

सबसे कम कीमत प्रीमियम, प्रेस्टीज, और प्रेस्टीज प्लस वैरिएंट में की गई है। इन सभी वैरिएंट्स की कीमत में दस हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ोतरी के बाद हुई इतनी कीमत

Buying Kia Carens again became expensive, the company secretly hiked price by Rs 50000
किया कैरेंस - फोटो : kia india

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब किया कैरेंस प्रीमियम की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये हो गई है। जबकि इसके टॉप वैरिएंट के लिए अब 17.99 लाख रुपये देने होंगे। कंपनी की ओर से सभी वैरिएंट पर बढ़ोतरी को एक नवंबर 2022 से लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान

इसी साल हुई थी लॉन्च

Buying Kia Carens again became expensive, the company secretly hiked price by Rs 50000
किया कैरेंस - फोटो : kia india

भारतीय बाजार में किया ने अपनी सात सीटर एमपीवी कैरेंस को फरवरी 2022 में पेश किया था। तभी से ही इस एमपीवी को भारतीय ग्राहकों ने काफी पसंद किया। कंपनी ने कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये रखी थी। लॉन्च के बाद कंपनी ने एक बार कैरेंस के दामों में बढ़ोतरी की है। अप्रैल महीने में इसके दाम में 70 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये हो गई थी।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

विज्ञापन

एमपीवी के लिए है लंबा वेटिंग पीरियड

Buying Kia Carens again became expensive, the company secretly hiked price by Rs 50000
किया कैरेंस - फोटो : kia india

किया कैरेंस ने काफी कम समय में ही भारतीयों के दिल में जगह बना ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैरेंस के लिए करीब 17 महीने का वेटिंग पीरियड है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed