सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car AC Smells Musty? Try These 5 Easy Fixes Keep Cabin Fresh

Car AC Tips: कार के एसी से आ रही है फफूंदी जैसी गंध? आज ही अपनाएं ये 5 तरीके, केबिन हमेशा रहेगा तरोताजा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 23 Jun 2026 09:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Car AC Smell: क्या आपकी कार में भी AC ऑन करते ही बदबू आने लगती है? और आपको लगता है कि इसे ठीक कराने में भारी खर्च आएगा? तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार इसकी वजह कोई बड़ी खराबी नहीं, बल्कि कुछ सामान्य वजहें होती है। इस लेख में जानिए एसी से बदबू आने के 5 आम कारण, उन्हें ठीक करने के आसान तरीके और अपनी कार को फिर से फ्रेश महकाने के टिप्स।
 

Car AC Smells Musty? Try These 5 Easy Fixes  Keep Cabin Fresh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Dirty Cabin Air Filter: कभी-कभी जब हम कार में एसी चलाते हैं, तो अचानक से अजीब से बदबू आने लगते है। इससे पूरा सफर खराब हो जाता है। कई लोग इसे बड़ी तकनीकी खराबी समझकर परेशान हो जाते हैं, जबकि ज्यादातर मामलों में समस्या साधारण रखरखाव से ही ठीक हो सकती है। गंदगी, नमी, फफूंद या बंद ड्रेनेज जैसी वजहें एसी सिस्टम में बदबू पैदा कर सकती हैं। अच्छी बात यह है कि इन समस्याओं को समय रहते पहचानकर बिना ज्यादा खर्च के दूर किया जा सकता है।



क्यों आती है कार के AC से बदबू?
हमारे कार का एसी सिस्टम लगातार हवा को ठंडा और फिल्टर करने का काम करता है। इस प्रक्रिया में धूल, नमी और छोटे-छोटे कण सिस्टम के अलग-अलग हिस्सों में जमा हो सकते हैं। इसके बाद समय के साथ यही जमा हुई गंदगी बदबू का कारण बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदा केबिन एयर फिल्टर बन सकता है सबसे बड़ी वजह

  • केबिन एयर फिल्टर का काम बाहरी धूल या और अन्य प्रदूषकों को रोकना होता है, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद यह फिल्टर गंदगी से भर जाता है।
  • विज्ञापन
  • अगर फिल्टर में नमी जमा हो जाए, तो एसी चालू करते ही बासी या धूल जैसी गंध आने लगती है। इसलिए ऐसे में सबसे आसान और किफायती समाधान फिल्टर को बदलना है।
  • नया फिल्टर लगाने से हवा की गुणवत्ता भी बेहतर हो जाती है।


AC सिस्टम में फफूंद और बैक्टीरिया का जमाव

  • एसी से आने वाली नम या सीलन जैसी बदबू का सबसे आम कारण फफूंद, बैक्टीरिया और मिल्ड्यू का बढ़ना होता है। जब एसी चलता है, तो उसके इवैपोरेटर पर नमी बनती है।
  • अगर यह नमी पूरी तरह सूख नहीं पाती, तो वहां छोटे-छोटे कीड़े पनपने लगते हैं और बदबू पैदा करते हैं।


इससे बचने के लिए क्या करें?

  • आप कई बारे छोटी-छाेटी बातों का ध्यान रखकर इससे बच सकते हैं।
  • डेस्टिनेशन पर पहुंचने से पांच मिनट पहले यानी गाड़ी रोकने के कुछ मिनट पहले एसी का कंप्रेसर बंद कर दें।
  • ब्लोअर फैन को कुछ देर चालू रखें ताकि इवैपोरेटर सूख जाए।
  • जरूरत पड़ने पर एसी इवैपाेरेटर क्लीनर स्प्रे का उपयोग करें।


ब्लॉक हो गया AC ड्रेन ट्यूब
कार का एसी हवा से निकली नमी को एक ड्रेन ट्यूब के जरिए बाहर निकालता है। लेकिन अगर यह ट्यूब गंदगी या मलबे से बंद हो जाए, तो पानी सिस्टम के अंदर जमा होने लगता है।

  • कई बार यह पानी पैसेंजर साइड के कार्पेट तक पहुंच जाता है, जिससे लगातार सीलन और बदबू बनी रहती है।
  • तो इसका समाधान क्या है? इसके लिए ड्रेन ट्यूब की सफाई करवाएं।
  • गीले कार्पेट और इंटीरियर को अच्छी तरह सुखाएं।
  • नमी को लंबे समय तक जमा न रहने दें।


वेंट्स में जमा हो सकती है गंदगी और कीड़े-मकौड़े

  • कई बार पार्किंग के दौरान पत्तियां, छोटे कीड़े या अन्य जैविक पदार्थ एयर वेंट सिस्टम में फंस जाते हैं। समय के साथ ये सड़ने लगते हैं और AC चालू होने पर बदबू पूरे केबिन में फैल जाती है।
  • इस समस्या से बचने के लिए ब्लोअर हाउसिंग और केबिन फिल्टर एरिया की समय-समय पर जांच और सफाई करानी चाहिए।


केमिकल या जलने जैसी गंध को न करें नजरअंदाज
हर बदबू केवल गंदगी की वजह से नहीं होती। कुछ गंधें गंभीर मैकेनिकल समस्या का संकेत भी हो सकती हैं।

  • मीठी गंध: इंजन कूलेंट लीक का संकेत
  • सड़े अंडे जैसी गंध: बैटरी या कैटेलिटिक कन्वर्टर की समस्या
  • जलते रबर जैसी गंध: मैकेनिकल फॉल्ट या ओवरहीटिंग
  • अगर ऐसी गंध महसूस हो, तो वाहन को जल्द से जल्द किसी अनुभवी मैकेनिक से जांच कराना चाहिए।


एसी को फ्रेश और बदबू-मुक्त रखने के आसान टिप्स

  • कार के एसी की नियमित सर्विसिंग, समय पर फिल्टर बदलना और नमी को जमा न होने देना बदबू से बचाव के सबसे प्रभावी तरीके हैं।
  • इसके अलावा समय-समय पर वेंट्स और ड्रेनेज सिस्टम की जांच भी जरूरी है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप AC की परफॉर्मेंस बेहतर बनाए रख सकते हैं और हर सफर को आरामदायक बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed