{"_id":"6434fe79e8ba2dad2204f2a8","slug":"car-brake-life-increase-tips-slow-speed-engine-breaking-right-trick-brake-fluid-original-brake-pad-2023-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: कार के ब्रेक में बार-बार आ रही है परेशानी, अपनाएं ये टिप्स, हमेशा रहेंगे सुरक्षित","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: कार के ब्रेक में बार-बार आ रही है परेशानी, अपनाएं ये टिप्स, हमेशा रहेंगे सुरक्षित
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:24 PM IST
सार
अगर आपकी कार के ब्रेक सिस्टम में लगातार परेशानी आ रही है। तो कुछ बातों का ध्यान रखने से आपकी परेशानी पूरी तरह खत्म हो सकती है।
कार चलाना भले ही आसान है, लेकिन उसे सुरक्षित तरह चलाना और रोकना काफी मुश्किल होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपकी कार के ब्रेक काफी जल्द खराब होते हैं या अन्य किसी चीज से आप परेशान हैं। तो आप किन बातों का ध्यान रखकर कार को सुरक्षित रख सकते हैं।
Trending Videos
कम करें स्पीड
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
जब भी कार चलाएं तो उतनी ही स्पीड में चलानी चाहिए, जितनी स्पीड को आप कंट्रोल कर सकें। इसके साथ ही कार में जब भी ब्रेक लगाएं तो कभी-भी तेज स्पीड में चलती हुई कार में अचानक ब्रेक नहीं लगाने चाहिए। हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि जब भी ब्रेक लगाने हों तब पहले से इसकी तैयारी शुरू करें और स्पीड को कम करें उसके बाद ब्रेक लगाएं।
कार के ब्रेक की लाइफ बढ़ाने का एक और बेहतर तरीका है इंजन ब्रेकिंग का उपयोग करना। ज्यादातर लोगों को इस तकनीक की जानकारी नहीं होती है। लेकिन कार को रोकने और ब्रेक की उम्र बढ़ाने में यह तकनीक काफी बेहतर होती है। इस तकनीक में कार के गियर की पोजिशन को लगातार कम करना चाहिए और जब स्पीड काफी कम हो जाए तो ब्रेक लगाकर कार को सुरक्षित तरीके से रोक देना चाहिए।
कई लोग कार चलाते समय एक्सीलेरेटर के लिए दाएं पैर का उपयोग करते हैं और ब्रेक और क्लच के लिए बाएं पैर का उपयोग करते हैं। यह आदत ब्रेक के साथ ही सुरक्षित ड्राइविंग के लिए भी खराब होती है। दाएं पैर का उपयोग हमेशा एक्सीलेरेटर और ब्रेक के लिए होता है जबकि बाएं पैर का उपयोग सिर्फ क्लच दबाने के लिए किया जाता है।
कार को रोकने के लिए जितनी जरूरत तकनीक की होती है, उतनी ही जरूरत ब्रेक फ्लूइड की होती है। अगर कार में ब्रेक फ्लूइड कम या लीक हो जाए तो कार को सुरक्षित तरीके से रोकने में काफी ज्यादा परेशानी होती है। इसलिए हमेशा सर्विस के समय ब्रेक फ्लूइड को भी चेक करना चाहिए, अगर जरूरत पड़ जाए तो उसे रिफिल या बदल देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।