फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Mileage: What Ideal Speed Get Maximum Fuel Efficiency?

Car Speed for Best Mileage: कार किस स्पीड पर देती है सबसे ज्यादा माइलेज? जानिए कौन-सी रफ्तार मानी जाती है सही

Thu, 16 Jul 2026 11:14 AM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Thu, 16 Jul 2026 11:14 AM IST
सार

Best Car Speed: क्या आपकी कार कम माइलेज दे रही है? इसकी वजह सिर्फ कार नहीं, बल्कि आपकी ड्राइविंग स्पीड भी हो सकती है। आखिर हाईवे और शहर में कितनी रफ्तार पर चलाने से सबसे ज्यादा माइलेज मिलता है?
 

विज्ञापन
Car Mileage: What Ideal Speed Get Maximum Fuel Efficiency?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Car Mileage Tips: भारत में कार खरीदते समय लोग माइलेज भी देखते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को नहीं पता कि सिर्फ कार की तकनीक ही नहीं, बल्कि ड्राइविंग स्टाइल भी फ्यूल पर असर डालती है, खास कार की स्पीड सबसे ज्यादा। यह तय करती है कि एक लीटर ईंधन में आपको कितनी दूरी मिलेगी। अगर सही रफ्तार बनाए रखी जाए तो बिना किसी अतिरिक्त खर्च के माइलेज बेहतर किया जा सकता है।

विज्ञापन


Best Speed for Car Mileage: हाईवे पर कितनी स्पीड सबसे बेहतर?

  • एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाईवे या एक्सप्रेसवे पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की स्थिर गति सबसे किफायती मानी जाती है।
  • विज्ञापन
  • इस स्पीड पर कार आमतौर पर टॉप गियर में चलती है और इंजन पर कम दबाव पड़ता है। जिसका नतीजा यह निकलता है कि, ईंधन की खपत कम होती है और माइलेज बेहतर मिलता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


शहर में किस रफ्तार पर मिलेगा बेहतर माइलेज?

  • अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने या किसी अन्य काम के लिए शहर या ट्रैफिक में ड्राइव करते हैं, तो  40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्थिर स्पीड सबसे उपयुक्त मानी जाती है।
  • इस रफ्तार पर बार-बार तेज एक्सेलरेशन और ब्रेक लगाने की जरूरत कम होती है। साथ ही इंजन का कंबशन भी स्मूद रहता है, जिससे फ्यूल की बचत होती है।


किस स्पीड के बाद घटने लगता है माइलेज?

  • जैसे ही आपकी कार की स्पीड 90 kmph से ऊपर जाती है, खासकर 100 से 120 kmph के बीच, तो एयर ड्रैग यानी हवा का प्रतिरोध तेजी से बढ़ने लगता है। इस अतिरिक्त रुकावट को पार करने के लिए इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है, जिससे अधिक ईंधन खर्च होता है।
  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 110 से 120 kmph की स्पीड पर कार चलाने से 90 kmph की तुलना में माइलेज लगभग 15% से 20% तक कम हो सकता है।

बेहतर माइलेज के लिए क्या करें?
बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के बीच अब ईंधन की बचत करना काफी जरूरी भी हो गया है। ऐसे में अगर आप फ्यूल बचाना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:

  • हाईवे पर 70–80 kmph की स्थिर स्पीड बनाए रखें।
  • शहर में 40–50 kmph के आसपास ड्राइव करें।
  • अचानक तेज एक्सेलरेशन और हार्ड ब्रेकिंग से बचें।
  • कार को अनावश्यक रूप से हाई स्पीड पर न चलाएं।
  • स्मूद ड्राइविंग अपनाएं और ट्रैफिक के अनुसार गति नियंत्रित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed