फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Nissan Tekton vs MG Astor: Which Compact SUV Better ?

Nissan Tekton vs MG Astor: फैमिली के लिए कौन-सी एसयूवी है ज्यादा बेहतर? कीमत से फीचर्स तक यहां देखें पूरा अंतर

Thu, 16 Jul 2026 02:31 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Thu, 16 Jul 2026 02:31 PM IST
सार

Car Comparison: अगर आप भी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो बाजार में निसान टेक्टॉन और एमजी एस्टर जैसे दो मजबूत विकल्प हैं, लेकिन इन दोनों में आपके लिए कौन सी ज्यादा बेहतर साबित हो सकती है, आइए जानते हैं इस लेख की तुलना में...
 

विज्ञापन
Nissan Tekton vs MG Astor: Which Compact SUV Better ?
निसान टेक्टन Vs MG एस्टर - फोटो : Nissan and mgmotor

विस्तार

Compact SUV Comparison: भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट में एक से बढ़कर एक विकल्प सामने आ रहे हैं, इसी बीच निसान ने भी अपनी टेक्टॉन एसयूवी लॉन्च कर दी है। जो दमदार इंजन, बड़े आकार और प्रीमियम फीचर्स के साथ ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही है। दूसरी ओर, MG Astor अपनी किफायती कीमत, आरामदायक ड्राइविंग और भरोसेमंद पैकेज के लिए पहले से ही एक लोकप्रिय विकल्प है। अगर आप नई फैमिली SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो दोनों मॉडलों के बीच का यह अंतर जानना आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
विज्ञापन


कीमत में कितना है अंतर?
कीमत की बात करें तो एमजी एस्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.79 लाख रुपये है, जबकि निसान टेक्टॉन की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है। यानी टेक्टॉन के बेस वेरिएंट के लिए आपको 70 हजार अधिक खर्च करने पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

इसके अलावा टॉप वेरिएंट में भी बड़ा अंतर देखने को मिलता है। Tekton का टॉप मॉडल 18.59 लाख रुपये तक जाता है, जबकि एस्टर का टॉप वेरिएंट 15.30 लाख रुपये तक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायमेंशन और बूट स्पेस में कौन है बड़ी?
अगर आप अपने फैमिली के लिए ऐसी एसयूवी चाहते हैं, जो दिखने में बड़ी हो और जिसमें बैठने के लिए ज्यादा जगह मिले, तो इसमें निसान टेक्टन बाजी मारती दिख रही है:
  • लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई: निसान टेक्टॉन, एमजी एस्टर के मुकाबले 26 mm लंबी, 6 mm चौड़ी और 24 mm ऊंची है। यानी इसका रोड प्रेजेंस एस्टर से थोड़ा ज्यादा बड़ा है।
  • व्हीलबेस और केबिन स्पेस: टेक्टॉन का व्हीलबेस भी एस्टर से 72 mm ज्यादा बड़ा है, जिसका सीधा मतलब है कि इसके केबिन के अंदर यात्रियों को ज्यादा लेगरूम मिलेगा।
  • बूट स्पेस (डिग्गी की जगह): लंबी यात्राओं पर सामान रखने के मामले में भी टेक्टॉन आगे है, इसमें एमजी एस्टर के मुकाबले 30 लीटर ज्यादा बूट स्पेस दिया गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस में कौन है आगे?
इंजन के मामले में आपको दोनों में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।
  • निसान टेक्टॉन (Nissan Tekton): इसमें ग्राहकों को दो टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। पहला 1-लीटर टर्बो पेट्रोल (100 PS पावर) और दूसरा बेहद दमदार 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल (163 PS पावर) इंजन। इसका 1.3-लीटर वाला इंजन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिन्हें हाई-वे पर तेज और दमदार परफॉर्मेंस पसंद है।
  • एमजी एस्टर (MG Astor): एस्टर में 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 110 PS की पावर जेनरेट करता है। यह इंजन उन चालकों के लिए परफेक्ट है जो शहर के ट्रैफिक में बेहद शांत, आरामदायक और स्मूथ ड्राइविंग का अनुभव चाहते हैं।

किसमें ज्यादा फीचर्स हैं?
फीचर्स के मामले में दोनों में बराबर का मुकाबला है। दोनों ही एसयूवी में पावर्ड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, कीलेस एंट्री, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे बेहतरीन फीचर्स कॉमन हैं। हालांकि, निसान टेक्टन में कुछ ऐसे एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं जो इसे थोड़ा ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी बनाते हैं। जो इस प्रकार हैं...
  • बड़ा 10.25-इंच का फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर।
  • स्पोर्टी ड्राइविंग के लिए पैडल शिफ्टर्स।
  • ठंडे ड्रिंक्स रखने के लिए कूल्ड ग्लव बॉक्स।
  • हाथों का इस्तेमाल किए बिना खुलने वाला पावर्ड टेलगेट।
  • डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल।
  • बड़े और शानदार 18-इंच के अलॉय व्हील्स।
  • सुरक्षा और आसानी के लिए फ्रंट और रियर दोनों तरफ पार्किंग सेंसर्स।

आपके लिए कौन-सी बेहतर?
  • अगर आप अभी भी कंफ्यूज हैं, तो इस तरह से विकल्प चुन सकते हैं। देखिए अगर आपको एक ऐसी SUV चाहिए, जो रोजाना शहर में आने-जाने के लिए आसान हो, आरामदायक हो और कम कीमत में प्रीमियम अहसास दे, तो एमजी एस्टर (MG Astor) आपके लिए सबसे समझदारी भरा और किफायती विकल्प हो सकता है। 
  • इसके उलट, अगर आपके पास बजट की कोई समस्या नहीं है और आपकी प्राथमिकता ज्यादा पावर, बड़ा केबिन स्पेस, स्पोर्टी लुक और हाई-टेक एक्स्ट्रा फीचर्स हैं, तो निसान टेक्टॉन एक ज्यादा प्रीमियम और परफेक्ट फैमिली कार साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed