नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का है प्लान?: यह हैं 30 हजार की सब्सिडी के लिए टॉप टू-व्हीलर्स, देखें पूरी लिस्ट
Electric Scooter Subsidy: अगर आप दिल्ली में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 लागू हो गई है। इसके तहत पात्र इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर हजारो रुपये तक की सब्सिडी और लाखों (एक्स-फैक्ट्री) कीमत वाले स्कूटर्स पर 100% रोड टैक्स छूट दी जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन-कौन सा स्कूटर्स खरीदने पर आपको सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi EV Subsidy: दिल्ली सरकार ने अपनी नई ईवी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी दे दी है। इस नीति के तहत, अगर आप 2.25 लाख (एक्स-फैक्ट्री कीमत) रुपये तक का कोई भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते हैं, तो आपको 100 प्रतिशत रोड टैक्स की छूट मिलेगी। इसके साथ ही, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की खरीद पर 30 हजार तक की सीधी सब्सिडी का प्रावधान भी किया गया है।
इतना ही नहीं, ग्राहकों की सहूलियत के लिए दिल्ली सरकार जल्द ही एक समर्पित ईवी पोर्टल शुरू करने की तैयारी में है। इस पोर्टल की मदद से वाहन के रजिस्ट्रेशन के महज 30 दिनों के भीतर सब्सिडी की राशि सीधे आपके खाते में क्लेम की जा सकेगी। आइए जानते हैं इस नई पॉलिसी के दायरे में आने वाले उन पांच बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर, जिनकी कीमत 1.5 लाख रुपये से कम है।
1. बजाज चेतक (Bajaj Chetak): मजबूती और बचत का बेहतर विकल्प
अगर आप एक भरोसेमंद और सबसे किफायती विकल्प की तलाश में हैं, तो बजाज चेतक इस लिस्ट में सबसे आगे है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 91,504 रुपये है। जो कि इस सूची में सबसे बजट-फ्रेंडली स्कूटर में आता है।
- बैटरी और रेंज: इसमें 3.2 kWh की क्षमता वाली बैटरी दी गई है, जो सर्टिफाइड (MIDC) तौर पर 126 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
- खासियत: इसकी सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी पूरी तरह से मेटल से बनी बॉडी है, जो इसे बेहद मजबूत और टिकाऊ बनाती है, हालांकि इसकी वजह से वजन थोड़ा बढ़ जाता है। इसकी मोटर को IP67 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखती है। दिल्ली की नई सब्सिडी और रोड टैक्स छूट के बाद इस पर होने वाली कुल बचत सबसे ज्यादा है।
2. ओला एस1 प्रो (Ola S1 Pro): हाई-टेक फीचर्स और शानदार रेंज
टेक-लवर्स और लंबी दूरी तय करने वालों के लिए ओला का यह फ्लैगशिप मॉडल एक बेहतरीन चॉइस साबित हो सकता है। जो कि 1.02 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत में आपको मिल सकती है।
- बैटरी और रेंज: 4 kWh तक के बड़े बैटरी पैक के साथ आने वाला यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 242 किलोमीटर (IDC क्लेम्ड) की जबरदस्त रेंज देता है।
- खासियत: 14.75 hp की दमदार पावर के साथ इसमें शानदार पिकअप मिलता है। इसे घर के नॉर्मल वॉल सॉकेट या फिर ओला के 'हाइपरचार्जर' नेटवर्क से तेजी से चार्ज किया जा सकता है। स्कूटर में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है जो कई स्मार्ट फीचर्स से लैस है। राहत की बात यह है कि ओला ने अब अपने सर्विस नेटवर्क को पहले से काफी ज्यादा मजबूत कर लिया है।
3. एथर रिज्टा (Ather Rizta): परफेक्ट फैमिली स्कूटर
एथर ने इस स्कूटर को खासकर उन लोगों के लिए डिजाइन किया है जो अपने परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देते हैं। दाम की बात करें तो यह 1.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेस वेरिएंट) में आता है।
- स्टोरेज और आराम: इस स्कूटर में कुल 56 लीटर की विशाल स्टोरेज स्पेस (बूट और फ्रंक मिलाकर) मिलती है, जो बाजार में सबसे बेहतरीन है। इसके साथ ही इसमें पीछे बैठने वाले यात्री के लिए एक आरामदायक और चौड़ी पिलियन बैकरेस्ट दी गई है।
- खासियत: इंफोटेनमेंट के लिए इसमें 5.2-इंच का डिस्प्ले मिलता है। ग्राहकों की संतुष्टि के लिए कंपनी इस पर पूरे 8 साल की बैटरी वारंटी दे रही है और यह कई आकर्षक कलर्स में उपलब्ध है।
4. टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube): सबसे बड़ा सर्विस नेटवर्क और भरोसा
पारंपरिक टू-व्हीलर कंपनियों में टीवीएस का आईक्यूब भारतीय ग्राहकों की पसंद बन चुका है। जो कि करीब 1.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
- वेरिएंट्स और रेंज: यह स्कूटर कई ऑप्शन्स में आता है, जिसमें 2.2 kWh से लेकर 5.3 kWh तक के बैटरी पैक शामिल हैं। इसकी रेंज वेरिएंट के आधार पर 94 किलोमीटर से लेकर 212 किलोमीटर तक जाती है।
- खासियत: इसमें टीवीएस का SmartXonnect फीचर मिलता है, जो सीधे स्क्रीन पर नेविगेशन और इनकमिंग कॉल अलर्ट जैसी सुविधाएं देता है। सबसे खास बात यह है कि पूरे भारत में टीवीएस के पास 2,800 से अधिक आउटलेट्स का विशाल सर्विस नेटवर्क है, जो इस पूरी लिस्ट में सबसे बड़ा है। यानी मेंटेनेंस को लेकर आपको कभी कोई परेशानी नहीं होगी।
5. एम्पीयर नेक्सस (Ampere Nexus): आधुनिक डिजाइन और बढ़ता भरोसा
ग्रीव्स इलेक्ट्रिक (Greaves Electric) के इस ब्रांड ने अपने आधुनिक लुक और परफॉर्मेंस से बाजार में एक अलग पहचान बनाई है। कीमत की बात करें तो यह लगभग 1.21 लाख (एक्स-शोरूम) का है।
- बैटरी और रेंज: यह 3.01 kWh की बैटरी के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 136 किलोमीटर की रेंज आसानी से दे देता है।
- खासियत: इसके डैशबोर्ड पर 6-इंच की शानदार कलर स्क्रीन दी गई है। सामान रखने के लिए इसमें 22 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है। अपने मॉडर्न डिजाइन और ट्रेंडी कलर्स के चलते यह युवाओं को काफी आकर्षित कर रहा है। कंपनी तेजी से टियर-2 (छोटे) शहरों में अपने डीलर नेटवर्क का विस्तार कर रही है।