दिल्ली EV पॉलिसी 2026-2030: पुरानी कार स्क्रैप करने पर मिल रहा लाखों का इंसेंटिव, जानें कैसे उठाएं लाभ?
Delhi EV Policy 2026: अगर आपके पास भी BS-IV या उससे पुरानी पेट्रोल-डीजल कार है, तो दिल्ली सरकार आपको नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर एक लाख रुपये तक का स्क्रैपेज इंसेंटिव दे रही है, लेकिन यह फायदा सिर्फ एक लाख योग्य आवेदकों को मिलेाग? तो क्या आप इसके पात्र हैं? अगर हैं, तो कैसे इसका लाभ ले सकते हैं? आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई ईवी पॉलिसी कब तक लागू होगी?
नई दिल्ली EV पॉलिसी एक जुलाई 2026 से लागू हो चुकी है और यह 31 मार्च 2030 तक प्रभावी रहेगी। हालांकि एक लाख का स्क्रैपेज इंसेंटिव केवल पहले एक लाख पात्र आवेदकों को ही मिलेगा। इसलिए देरी करने पर आप इस मौके को खो सकते हैं।
किन लोगों को मिलेगा इंसेंटिव?
- यहां पर ध्यान दें कि इस योजना का लाभ सभी को नहीं मिलेगा, यह केवल उन ग्राहकों को मिलेगा, जो BS-IV या उससे पुरानी पेट्रोल या डीजल कार स्क्रैप करेंगे। 30 लाख (एक्स-शोरूम) तक की नई इलेक्ट्रिक कार खरीदेंगे। अधिकृत प्रक्रिया के तहत आवेदन करेंगे और रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस भी पूरी तरह माफ होगा।
- स्क्रैपेज इंसेंटिव के अलावा सरकार ने 31 मार्च 2030 तक योग्य इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100% रोड टैक्स छूट और 100% रजिस्ट्रेशन फीस माफी का भी प्रावधान रखा है।
स्क्रैपेज इंसेंटिव के लिए कैसे क्लेम करें?
अगर आप भी सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो उसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें...
- पुरानी कार स्क्रैप कराएं: सबसे पहले अपनी पुरानी कार को किसी अधिकृत रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी (RVSF) में स्क्रैप कराएं। इसके लिए परिवहन vScrap Portal पर वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर और आधार की मदद से आवेदन करें।
- Certificate of Deposit (CoD) लें: स्क्रैपिंग पूरी होने के बाद RVSF आपको एक सर्टिफिकेट ऑफ डिपोसिट (CoD) जारी करेगा। यहां ध्यान रखें कि यह प्रमाणपत्र केवल 6 महीने तक वैध रहेगा।
- नई इलेक्ट्रिक कार खरीदें: अब इन तीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये तक की पात्र इलेक्ट्रिक कार खरीदें। यहां पर याद से डीलर से खरीद का आधिकारिक प्रमाण-पत्र लें, इसे बिल्कुल भी न भूलें।
- दिल्ली ईवी इंसेंटिव पोर्टल पर आवेदन करें: इसके बाद अब CoD और नई ईवी खरीद के दस्तावेज दिल्ली ईवी इंसेंटिव पोर्टल पर अपलोड करें। सभी दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद इंसेंटिव की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
आवेदन के लिए नीचे बताए गए दस्तावेजों को अपने पास जरूर रखें, एक भी न होने पर आपका काम रुक सकता है...
- सबसे पहला है रजिस्ट्रड व्हीकल स्क्रैपिंग फेसिलिटी की ओर से जारी सीओडी।
- नई इलेक्ट्रिक कार का खरीद प्रमाण-पत्र।
- स्क्रैप की गई कार का रजिस्ट्रेशन विवरण।
- बैंक खाते की जानकारी (DBT के लिए)।
दूसरे वाहनों पर भी मिलेगा इंसेंटिव
खास बात यह है कि नई ईवी पॉलिसी केवल कारों तक सीमित नहीं है। सरकार अन्य वाहनों के लिए भी स्क्रैपेज इंसेंटिव दे रही है। इनमें पुरानी टू-व्हीलर स्क्रैप कर नई EV खरीदने पर 10 हजार, थ्री-व्हीलर पर 25 हजार, N1 गुड्स कैरियर पर 50 हजार शामिल है।
स्क्रैप करें या पुरानी कार बेचें
- एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप पुरानी कार बाजार में बेचते हैं, तो उसकी सामान्य बाजार कीमत मिल सकती है, लेकिन ईवी इंसेंटिव का लाभ नहीं मिलेगा।
- वहीं स्क्रैप कराने पर आपको एक लाख तक का स्क्रैपेज इंसेंटिव, स्क्रैप मेटल की कीमत, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में बचत जैसे अतिरिक्त फायदे मिल सकते हैं।
- इसके अलावा दिल्ली में BS-IV और पुराने वाहनों पर बढ़ती पाबंदियों को देखते हुए स्क्रैपिंग भविष्य के लिहाज से भी बेहतर विकल्प माना जा रहा है।
आवेदन से पहले जरूर जांचे यह
दिल्ली सरकार जल्द ईवी इंसेंटिव पोर्टल उपलब्ध करा रही है। आवेदन करने से पहले दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पोर्टल लिंक और पात्रता से जुड़ी ताजा जानकारी जरूर जांच लें।