सब्सक्राइब करें

Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 26 Feb 2023 02:37 PM IST
सार

भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में बेंगलुरू के नए स्टार्टअप रिवर की ओर से इंडी स्कूटर को पेश किया गया है। ई-स्कूटर सेगमेंट में कौन से स्कूटर को खरीदना समझदारी होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
difference between ola ather chetak tvs iqube hero vida and river indie electric scooter
For Reference Only - फोटो : ride river

देश में लगातार इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड में तेजी आ रही है। इसी को देखते हुए कई कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए जा रहे हैं। ओला, एथर, बजाज, टीवीएस जैसी कंपनियों की ओर से कई इलेक्ट्रिक स्कूटर का विकल्प मिलता है। लेकिन हाल में लॉन्च हुए रिवर इंडी स्कूटर अन्य स्कूटर्स की तुलना में कैसा है। क्या इसे खरीदना समझदारी होगी या फिर पहले से मौजूद स्कूटर्स को ही खरीदना बेहतर होगा। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Trending Videos

रिवर इंडी

difference between ola ather chetak tvs iqube hero vida and river indie electric scooter
For Reference Only - फोटो : ride river

बेंगलुरू की स्टार्टअप कंपनी राइड रिवर की ओर से हाल में ही इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया गया है। यह स्कूटर प्रीमियम सेगमेंट में आता है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 1.25 लाख रुपये रखी गई है और इसे सिर्फ 1250 रुपये में बुक करवाया जा सकता है। स्कूटर में सामान रखने के लिए 43 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। जबकि 12 लीटर का ग्लोव बॉक्स भी इसमें मिलता है। इसके अलावा अगर आपके पास ज्यादा सामान है तो लॉक एंड लोड पैनियर माउंट्स दिए गए हैं। इसके साथ ही यह स्कूटर आसानी से 200 किलो तक का भार उठा सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विदा

difference between ola ather chetak tvs iqube hero vida and river indie electric scooter
हीरो विडा ईवी - फोटो : सोशल मीडिया

विदा वी वन को दो वैरिएंट्स प्लस और प्रो में ऑफर किया जाता है। विदा वी वन प्लस की कीमत 1.45 लाख रुपये और विदा वी1 प्रो की कीमत 1.59 लाख रुपये है। वी वन प्रो वैरिएंट 165 किलाेमीटर की आईडीसी रेंज का दावा करता है जबकि वी वन प्लस में आईडीसी-दावा की गई रेंज 143 किलोमीटर है। विदा वी वन प्रो 3.2 सेकंड में जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। जबकि वी वन प्लस वैरिएंट 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 3.4 सेकंड का समय लेता है। दोनों स्कूटरों की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। फीचर्स की बात करें तो इनमें क्रूज कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, कीलेस कंट्रोल, SOS अलर्ट, फॉलो-मी होम हैडलैंप्स, फाइंड-मी लाइट्स, LED लाइटिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी भी है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

आई क्यूब

difference between ola ather chetak tvs iqube hero vida and river indie electric scooter
TVS iQube Electric Scooter - फोटो : TVS Motor Company

आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.61 लाख रुपये है। इसमें पांच प्रतिशत जीएसटी भी शामिल है। स्मार्ट कार्ड फीस और आरटीओ रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, हैंडलिंग चार्ज मिलाकर कुल कीमत 1.67 लाख रुपये हो जाती है। इसके बाद फेम सब्सिडी और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी के बाद इसकी ऑन रोड कीमत 99 हजार रुपये होती है। आई-क्यूब में पांच इंच टीएफटी स्क्रीन के अलावा एलईडी लाइट के साथ फ्लिप की, मोबाइल चार्ज करने के लिए यूएसबी चार्जर, बैटरी लेवल और लो बैटरी इंडीकेटर, डिस्टेंस टू एंपटी, साइड स्टैंड इंडीकेशन, एंटी थेफ्ट अलर्ट, लाइव लोकेशन स्टेटस, एलईडी लैंप और 32 लीटर का स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। इकोनॉमी मोड में चलाने पर ये 100 किलोमीटर की रेंज देता है। अगर इसे पॉवर मोड में चलाया जाए तो सिंगल चार्ज में इसकी रेंज 75 किलोमीटर हो जाती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है।
 

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
 

विज्ञापन

ओला एसवन प्रो

difference between ola ather chetak tvs iqube hero vida and river indie electric scooter
For Reference Only - फोटो : ola electric
ओला की ओर से बाजार में तीन स्कूटर पेश किए जाते हैं। इनमें से प्रीमियम सेगमेंट में एसवन प्रो को ऑफर किया जाता है। एसवन प्रो सिंगल चार्ज के बाद 181 किलोमीटर की एआरएआई प्रमाणित रेंज ऑफर करता है। इसकी टॉप स्पीड 116 किलोमीटर प्रति घंटे है और यह 2.9 सेकेंड में ही जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसमें 4 kWh लिथियम-आयन बैटरी आती है जो छह घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। फीचर के तौर पर इसमें 36 लीटर का बूट स्पेस, आईपी-67 रेटिंग वाली बैटरी, सात इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हैडलैंप और टेललैंप, ड्राइविंग के लिए ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर मोड, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, सीबीएस सिस्टम, अलॉय व्हील्स, साइड स्टैंड अलर्ट, रिवर्स मोड, ओटीए अपडेट्स, म्यूजिक, रिमोट बूट अनलॉक, नेविगेशन, क्रूज कंट्रोल मिलते हैं। इसमें कंपनी की ओर से 5.5 किलोवाट की मोटर मिलती है। घर पर चार्ज करने में छह घंटे 30 मिनट का समय लगता है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed