Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Dutch Court Orders JLR to Destroy Seized BYD Files Within 24 Hours in Land Rover Defender Design Dispute

लैंड रोवर डिफेंडर विवाद में JLR को झटका!: डच कोर्ट ने 24 घंटे में BYD के जब्त दस्तावेज नष्ट करने का दिया आदेश

Thu, 12 Nov 2026 06:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 12 Nov 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Dutch Court Orders JLR to Destroy Seized BYD Files Within 24 Hours in Land Rover Defender Design Dispute
JLR BYD Dispute - फोटो : Amar Ujala

ब्रिटिश लग्जरी वाहन निर्माता जगुआर लैंड रोवर (JLR) को चीनी ऑटो दिग्गज बीवाईडी (BYD) की Ti7 एसयूवी के साथ चल रही कानूनी लड़ाई में एक बड़ा प्रक्रियात्मक झटका लगा है। नीदरलैंड्स के द हेग स्थित एक अदालत ने JLR को BYD के डच कार्यालयों से जब्त किए गए दस्तावेजों को नष्ट करने या वापस लौटाने का सख्त आदेश दिया है।

विज्ञापन
जज एच.एफ.आर. वैन हीमस्ट्रा द्वारा सुनाए गए इस फैसले में कहा गया है कि लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) के डिजाइन की नकल करने के JLR के दावे को साबित करने के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं थी। अदालत ने JLR को औपचारिक नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर इस आदेश का पालन करने का समय दिया है। ऐसा न करने पर कंपनी पर प्रति घंटे 50,000 यूरो का जुर्माना लगाया जाएगा। जिसकी अधिकतम सीमा 500,000 यूरो तय की गई है। 
विज्ञापन

 

अदालत ने BYD के दफ्तरों से जब्त फाइलों को लेकर क्या पाया?

यह विवाद अगस्त महीने में हुई एक कार्रवाई से शुरू हुआ था। जब JLR द्वारा हासिल किए गए कोर्ट आदेश के बाद शिएडम और हूफडॉर्प स्थित BYD के दफ्तरों से दस्तावेज जब्त किए गए थे:
विज्ञापन
विज्ञापन
  • गोपनीय डेटा शामिल था: जब्त किए गए दस्तावेजों में कथित तौर पर Ti7 के लॉन्च प्लान, तकनीकी डेटा और वित्तीय रिकॉर्ड शामिल थे।
  • दस्तावेज गैर-जरूरी माने गए: जज वैन हीमस्ट्रा ने पाया कि यह साबित करने के लिए कि Ti7 ने Defender के एक्सटीरियर डिजाइन की नकल की है, इन फाइलों की जरूरत नहीं थी। इसके अलावा, हर्जाने की गणना के लिए भी इनकी आवश्यकता नहीं थी। क्योंकि BYD ने अभी तक यूरोपीय संघ (EU) में Ti7 की बिक्री शुरू नहीं की है। 
 

इस फैसले का JLR बनाम BYD केस पर क्या असर पड़ेगा?

अदालत का यह फैसला साक्ष्य जब्ती को रद्द करता है, लेकिन यह मुख्य विवाद पर अंतिम निर्णय नहीं है:
  • डिजाइन कॉपी पर फैसला अभी बाकी: कोर्ट ने यह तय नहीं किया है कि Ti7 वास्तव में JLR के बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन करती है या नहीं। हालांकि, अदालत ने JLR को अपने मूल जब्ती अधिकार के तहत आगे कोई भी प्रवर्तन कार्रवाई करने से रोक दिया है।
  • BYD की दलील स्वीकार: BYD ने तर्क दिया था कि यह जब्ती अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर की गई थी और इसमें गैर-संबंधित रिसर्च एंड डेवलपमेंट सामग्री भी उठा ली गई थी। कोर्ट ने माना कि डेटा संग्रह का अनुरोध बहुत व्यापक था। और BYD की आंतरिक फाइलों के औचक निरीक्षण की JLR की अलग याचिका को भी खारिज कर दिया। 
 

कानूनी लड़ाई के अगले चरण में अब क्या होगा?

अदालत का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और JLR इस पर अमल करने के लिए किसी अपील का इंतजार नहीं कर सकती:
  • BYD पर कानूनी खर्च: अदालत ने BYD को कानूनी खर्च के रूप में 25,376.57 यूरो का भुगतान करने का भी आदेश दिया है।
  • रॉटरडैम और द हेग में मुख्य सुनवाई जारी: यह बड़ा सवाल अभी भी अनसुलझा है कि क्या BYD Ti7 ने लैंड रोवर डिफेंडर के डिजाइन या तकनीक की नकल की है। इस मुख्य मुद्दे को सुलझाने के लिए रॉटरडैम और द हेग दोनों जगहों पर अलग-अलग कानूनी कार्यवाही जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed