फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Electric Scooter Home Charging Guide: Essential Dos and Don'ts to Prevent Fire Hazards and Accidents

EV: घर पर ई-स्कूटर चार्ज करते समय रखें इन बातों का ध्यान, आग लगने के खतरों से बचने के लिए पढ़ें जरूरी टिप्स

Fri, 24 Jul 2026 05:01 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Fri, 24 Jul 2026 05:01 PM IST
सार

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही अब बड़ी संख्या में लोग अपने ई-स्कूटर को घर या हाउसिंग सोसाइटी में चार्ज कर रहे हैं। अगर आप भी अपने ई-स्कूटर को घर पर चार्ज करते हैं, तो कुछ जरूरी सावधानियों का पालन करना बेहद महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Electric Scooter Home Charging Guide: Essential Dos and Don'ts to Prevent Fire Hazards and Accidents
EV Charging Safety Warning - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों और पर्यावरण संबंधी चिंताओं के बीच भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। हालांकि ई-स्कूटरों के प्रति ग्राहकों का भरोसा तो बढ़ा है, लेकिन उन्हें चार्ज करने की प्रक्रिया को लेकर अब भी काफी असमंजस बना हुआ है। इसका एक बड़ा कारण चार्जिंग के दौरान गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं हैं।

विज्ञापन

अक्सर ऐसी घटनाएं सुर्खियों में रही हैं, जहां चार्जिंग पर लगी एक इलेक्ट्रिक व्हीकल में अचानक आग लग गई। इस तरह की घटनाओं ने आवासीय सोसाइटियों और घरों में ईवी चार्जिंग की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर आप भी अपने ई-स्कूटर को घर पर या अपनी हाउसिंग सोसाइटी में चार्ज करते हैं। तो कुछ बेहद जरूरी सावधानियों और नियमों का पालन करना अनिवार्य है। 

विज्ञापन

घर पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने और चार्ज करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

ईवी और चार्जिंग इंडस्ट्री के विशेषज्ञों की सलाह है कि वाहन खरीदने से पहले ग्राहकों को पूरी और सही जानकारी जुटा लेनी चाहिए:

  • डीलर से सही सेटअप की जानकारी लें:
    दुर्घटनाओं से बचने के लिए ग्राहकों को वाहन खरीदते समय ही डीलर से यह स्पष्ट रूप से समझ लेना चाहिए कि घर पर चार्जिंग के लिए कौन से उपकरण और किस तरह के सेटअप की आवश्यकता होगी।

  • घर का बिजली लोड जांचें:
    सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपके घर का बिजली कनेक्शन ईवी चार्ज करने के लिए आवश्यक लोड उठाने में सक्षम है या नहीं। कम लोड वाले कनेक्शन पर ईवी चार्ज करने से बिजली के तारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

घर पर ई-स्कूटर चार्ज करते समय किन-किन सावधानियों का पालन करना जरूरी है?

सुरक्षित चार्जिंग प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञों ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण नियम बताए हैं:

  • कुशल तकनीशियन से ही करवाएं इंस्टॉलेशन:
    घर में चार्जर का सेट-अप हमेशा प्रशिक्षित तकनीशियनों से ही इंस्टॉल करवाना चाहिए।

  • समर्पित सर्किट का उपयोग:
    ईवी चार्जर को हमेशा एक डेडिकेटेड इलेक्ट्रिकल सर्किट से ही जोड़ा जाना चाहिए।

  • एक्सटेंशन कॉर्ड और जुगाड़ू वायरिंग से बचें:
    ई-वाहन को चार्ज करने के लिए कभी भी एक्सटेंशन कॉर्ड या अस्थाई/जुगाड़ू वायरिंग कनेक्शन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

  • एडाप्टर का प्रयोग न करें:
    ऐसे चार्जरों के लिए एडाप्टर के इस्तेमाल से पूरी तरह बचना चाहिए।

  • सही सेटअप की कमी एक बड़ी वजह:
    देश में केवल 55 प्रतिशत ईवी मालिकों के पास ही सही और सुरक्षित चार्जिंग सेटअप उपलब्ध है। यही वजह है कि चार्जिंग के दौरान दुर्घटनाओं से जुड़ी घटनाएं बार-बार सामने आती हैं।

विज्ञापन

ईवी चार्जिंग के लिए किन-किन सुरक्षित उपकरणों और व्यवस्थाओं की आवश्यकता होती है?

हादसों से बचाव के लिए चार्जिंग क्षेत्र में सही उपकरणों का होना बेहद जरूरी है:

  • MCB और RCCB की स्थापना:
    विशेषज्ञों के अनुसार, ईवी चार्जिंग सेटअप के लिए मिनिएचर सर्किट ब्रेकर (MCB) और रेजिड्यूअल करंट सर्किट ब्रेकर (RCCB) का लगा होना अनिवार्य है।

  • अर्थिंग की व्यवस्था:
    चार्जिंग कनेक्शन के लिए सही अर्थिंग बेहद जरूरी है। साथ ही, चार्जिंग प्वाइंट ऐसी जगह पर स्थापित होना चाहिए जहां नमी न हो और पानी जमा होने का कोई जोखिम न हो।

  • कंपनी का ओरिजिनल चार्जर ही चुनें:
    सबसे जरूरी बात यह है कि वाहन मालिकों को हमेशा कंपनी द्वारा दिए गए आधिकारिक चार्जर का ही उपयोग करना चाहिए।

  • खराबी दिखने पर तुरंत संपर्क करें:
    अगर चार्जिंग के दौरान जलने की गंध आए, केबल में कोई खराबी दिखे या वायरिंग से जुड़ी कोई समस्या नजर आए, तो तुरंत चार्जिंग बंद करें और तकनीशियन या संबंधित कंपनी से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed