{"_id":"6a633c4e90a455ee26057295","slug":"best-100cc-bikes-india-top-5-mileage-champions-daily-commuting-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Best 100cc Bikes: कम खर्च में लंबा सफर, ये बाइक्स देती हैं शानदार माइलेज; जानें आपके लिए कौन है सबसे बेस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Best 100cc Bikes: कम खर्च में लंबा सफर, ये बाइक्स देती हैं शानदार माइलेज; जानें आपके लिए कौन है सबसे बेस्ट
Fri, 24 Jul 2026 03:50 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Fri, 24 Jul 2026 03:50 PM IST
सार
Best 100cc Bikes: अगर आप नई बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले माइलेज और मेंटेनेंस पर ध्यान जाना स्वाभाविक है। तो आपको बता दें भारतीय बाजार में कई दिग्गज कंपनियों की 100cc बाइक्स अपने जबरदस्त माइलेज और कम रखरखाव खर्च के लिए जानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बजट और दैनिक जरूरतों के हिसाब से आपके लिए कौन-सी सबसे बेस्ट विकल्प साबित हो सकती है? जानिए इस रिपोर्ट में...
विज्ञापन
शानदार माइलेज देने वाली बाइक्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप ऑफिस आने-जाने या रोजमर्रा के कामों के लिए ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं, तो कम पेट्रोल में ज्यादा दूरी तय करें और मेंटनेंस का खर्च भी कम हो, तो 100cc सेगमेंट आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच भारतीय बाजार में हीरो, होंडा और टीवीएस की कई बाइक्स शानदार माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। आइए जानते हैं 100cc सेगमेंट की ऐसी बाइक्स के बारे में, जो डेली कम्यूटिंग के लिए सबसे बेहतर मानी जाती हैं।
विज्ञापन
1. Hero Splendor Plus
हीरो स्प्लेंडर प्लस लंबे समय से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में शामिल है। इसमें 97.2cc इंजन मिलता है और कंपनी के अनुसार यह 65 से 70 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है।
विज्ञापन
इस बाइक में i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) तकनीक दी गई है, जो ईंधन बचाने में मदद करती है। कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद प्रदर्शन इसे दैनिक उपयोग के लिए मजबूत विकल्प बनाते हैं।
विज्ञापन
2. Hero HF Deluxe
कम बजट में ज्यादा माइलेज चाहने वालों के लिए हीरो एचएफ डीलक्स एक लोकप्रिय विकल्प साबित हो सकती है। यह बाइक लगभग 70 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करती है। इसकी हल्की बॉडी, आसान हैंडलिंग और कम मेंटेनेंस लागत इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाती है।
3. Honda Shine 100
हाेंडा साइन 100 में 99.7cc फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह बाइक 60 से 65 kmpl+ तक का माइलेज देने में सक्षम है। इसकी सबसे बड़ी खासियत स्मूथ इंजन, कम वाइब्रेशन और 786mm की लो सीट हाइट है, जिससे शहर के ट्रैफिक में इसे चलाना आसान हो जाता है।
4. TVS Sport
टीवीएस स्पोर्ट को 100cc सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स में गिना जाता है। यह बाइक 70 kmpl+ तक का माइलेज देती है। इसका रिफाइंड इंजन शहर और हाईवे दोनों जगह बेहतर प्रदर्शन करता है, इसलिए इसे माइलेज चैंपियन भी कहा जाता है।
5. TVS Radeon
टीवीएस रेडियन उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प है जो माइलेज के साथ आराम और अतिरिक्त फीचर्स भी चाहते हैं। यह बाइक लगभग 68 kmpl तक का माइलेज देती है। इसमें USB चार्जिंग पोर्ट, साइड-स्टैंड इंडिकेटर, आरामदायक सीट और अच्छी बिल्ड क्वालिटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
किसके लिए कौन-सी बाइक बेस्ट?
अगर आपकी प्राथमिकता केवल माइलेज और रीसेल वैल्यू है, तो हीरो स्प्लेंडर प्लस या टीवीएस स्पोर्ट बेहतरीन विकल्प हो सकती है। वहीं, अगर आप कम बजट में बाइक चाहते हैं तो एचएफ डीलक्स, स्मूथ राइड के लिए होंडा शाइन 100 और आधुनिक फीचर्स के लिए टीवीएस रेडॉन ले सकते हैं।