सब्सक्राइब करें

Hero Motocorp Gift: दिवाली के मौके पर हीरो दे रही बंपर ऑफर, मिल रहा 13500 तक का गिफ्ट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 11 Oct 2022 05:32 PM IST
सार

दिवाली के मौके पर हीरो मोटोकॉर्प ने भी अपने ग्राहकों को गिफ्ट देने का एलान कर दिया है। कंपनी की ओर से नया स्कूटर या बाइक खरीदने पर 13500 रुपये का अधिकतम डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Hero is giving bumper offer on the occasion of Navratri, getting a gift of up to 13500
हीरो मोटोकॉर्प का नया कैंपेन - फोटो : Hero Motocorp
हर साल दशहरे से पहले नवरात्रि से लोग नए वाहन खरीदते हैं। इसके बाद दिवाली तक यह क्रम चलता है। देश में दो पहिया वाहन बनाने वाली बड़ी कंपनियों में से एक हीरो मोटोकॉर्प ने भी इस नवरात्रि नया कैंपेन शुरू किया है। कंपनी ने इसे ग्रैंड इंडियन फेस्टिवल ऑफ ट्रस्ट (GIFT) का नाम दिया है।
Trending Videos

क्या है ऑफर

Hero is giving bumper offer on the occasion of Navratri, getting a gift of up to 13500
हीरो मोटोकॉर्प का नया कैंपेन - फोटो : Hero Motocorp
कंपनी की ओर से ग्रैंड इंडियन फेस्टिवल ऑफ ट्रस्ट कैंपेन में वाहन की खरीद करने पर अधिकतम 13500 रुपये के लाभ दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी एक्सचेंज करने पर पांच हजार रुपये तक का अतिरिक्त लाभ दे रही है। तीन हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, अभी खरीदने पर 2023 में पेमेंट और जीरो फीसदी ब्याज दर पर फाइनेंस जैसे आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक मिलेगी छूट

Hero is giving bumper offer on the occasion of Navratri, getting a gift of up to 13500
हीरो मोटोकॉर्प का नया कैंपेन - फोटो : Hero Motocorp
कंपनी के मुताबिक ग्रैंड इंडियन फेस्टिवल ऑफ ट्रस्ट कैंपेन की शुरूआत 26 सितंबर से ही हो गई है और दिवाली तक इस स्कीम के तहत लाभ उठाया जा सकता है। इस दौरान कंपनी का कोई भी वाहन खरीदने पर ऊपर बताए गए ऑफर्स का लाभ उठाया जा सकता है।  

ये भी पढ़ें - Mahindra XUV300: थार और XUV700 के बाद महिंद्रा की इस कार में आई बड़ी खराबी, कंपनी ने किया रिकॉल

कंपनी के पोर्टफोलियो में हैं ये वाहन

Hero is giving bumper offer on the occasion of Navratri, getting a gift of up to 13500
हीरो मोटोकॉप की बाइक्स - फोटो : Hero Motocorp
कंपनी भारत में स्प्लेंडर, एचएफ, ग्लैमर, पैशन, एक्स पल्स, एक्सट्रीम जैसी बाइक बेचती है। स्प्लेंडर प्लस, स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक, सुपर स्प्लेंडर, एचएफ 100, एचएफ डीलक्स, ग्लैमर एक्सटेक, ग्लैमर कैनवस, पैशन एक्सटेक, पैशन प्रो, एक्सट्रीम 160आर, एक्सट्रीम 200 एस, एक्स पल्स 200वी और एक्स पल्स 200 टी जैसी बाइक्स के साथ ही कंपनी प्लैजर, डेस्टिनी, मैस्ट्रो स्कूटर की भी बिक्री करती है। इनमें मैस्ट्रो के दो वैरिएंट एज 125 और एज 110 शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - Car Care Tips: कार के पेंट का रखें इस तरह ख्याल, हमेशा नई जैसे चमकेगी आपकी कार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed