Honda City vs Hyundai Verna: होंडा सिटी और ह्यूंदै वरना में से किस सेडान कार को खरीदना रहेगा सही, जानें अंतर
किसी सेडान कार को खरीदने के लिए खोज रहे हैं, अगर हां तो होंडा सिटी और ह्यूंदै वरना में से किसी एक कार का चुनाव कर सकते हैं। इस खबर में जानिए इन दोनों में से किसका चयन करना सही होगा।
विस्तार
भारतीय कार बाजार में इन दिनों मांग और बिक्री में काफी कमी देखी जा रही है। हालांकि, अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं तो यहां से आपको बढ़िया जानकारी मिल सकती है। दरअसल, होंडा सिटी और ह्यूंदै वरना सेडान कारों में से किस गाड़ी में ज्यादा शानदार स्टाइल और फीचर्स और इंजन मिलता है। इस खबर को पढ़ने के बाद आपको किसी एक विकल्प को चुनने में आसानी हो जाएगी।
Honda City vs Hyundai Verna डिजाइन और कलर
होंडा सिटी सेडान कारी को मॉडर्न लुकिंग प्रीमियम डिजाइन के साथ लाया गया था। कंपनी ने कार में बढ़िया गुणवत्ता का मैटेरियल दिया है। कार में सीट्स भी काफी आरामदायक दी गई हैं। कार में फुल एलईडी हैडलैंप, ऑटो फोल्डिंग डोर मिरर्स, एलईडी टेललाइट्स, स्पोर्टी कार्बन रियर बंपर और 16 इंच के डॉयमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। होंडा की इस कार में रेडियंट रेड मैटेलिक, ब्लू पर्ल, प्लेटैनियम व्हाइट पर्ल, ग्रे मैटेलिक, सिल्वर मैटेलिक और ब्राउन मैटेलिक रंग मिलते हैं।
वहीं, ह्यूंदै वरना सेडान कार में स्प्लिट हैडलैंप, एलईडी लाइट बार, शार्क फिन एंटीना, एलईडी टेल लाइट्स, ब्लैक क्राउन पैनॉरमैटिक ग्रिल, एलईडी डीआरएलएस और ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस कार में कई सारे विकल्प दिए हैं, टाइटन ग्रे, अबीयस ब्लैक, एटलस व्हाइट, टाइफून सिल्वर, स्टैरी नाइट, फैरी रेड, ट्ल्यूरियम ब्राउन, फैरी रेड के साथ ब्लैक रुफ और एटलस व्हाइट के साथ ब्लैक रुफ रंग मिलते हैं।
Honda City vs Hyundai Verna फीचर्स
होंडा सिटी सेडान कार में एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जर, एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, वॉयस कमांड, 8 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एडवांस इंटीरियर फीचर्स, सनरुफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, टीपीएमएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट, पावर्ड विंडो और 360 डिग्री कैमरा फीचर्स मिलते हैं।
वहीं, ह्यूंदै वरना सेडान कार में कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स और ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने कार में सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं, इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट, चाइल्ड सीट माउंट, वीएसएम, हिल स्टार्ट असिस्ट और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
Honda City vs Hyundai Verna इंजन और कीमत
होंडा सिटी सेडान कार के इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरिटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 119 बीएचपी और 145 एनएम का टॉर्क पैदा होता है। कार में 6 स्पीड मैन्यूअल और 7 स्पीड सीवीटी ट्रांसमिशन मिलता है। यह कार पेट्रोल सीवीटी में 18.4 किलोमीटर की माइलेज देती है। इस कार की शुरूआती एक्ससोरूम कीमत 1208100 रुपये है।
वहीं, ह्यूंदै वरना सेडान कार में 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरिटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार 158 बीएचपी की ताकत और 253 एनएम का टॉर्क पैदा करती है। वहीं, टर्बो पेट्रोल में 113 बीएचपी की ताकत और 144 एनएम का टॉर्क पैदा करती है। कार में मैन्युअल और सीवीटी ट्रांसमिशन मिलता है। इसकी पेट्रोल मेन्यूअल की एआरएआई माइलेज 18.6 से 20.6 किलोमीटर है। इस कार की शुरूआती एक्ससोरूम कीमत 1100400 रुपये है।