सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mumbai’s Musical Road Restricted: BMC Limits ‘Jai Ho’ Sound Hours After Residents’ Complaints

Musical Road: मुंबई की म्यूजिकल रोड बनी आसपास के लोगों के लिए सिरदर्द, BMC ने लगाई सीमित रोक

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 31 Mar 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Mumbai Musical road BMC: मुंबई की चर्चित म्यूजिकल रोड पर अब पूरे दिन जय हो की धुन नहीं गूंजेगी। ब्रीच कैंडी के आसपास रहने वाले लोगों की शांति छिनने की शिकायतों के बाद, BMC ने बड़ा एक्शन लेते हुए इसके समय में बदलाव कर दिया है। अब आप सिर्फ दिन के खास घंटों में ही इस म्यूजिकल सफर का मजा ले पाएंगे। पढ़ें पूरी जानकारी।

Mumbai’s Musical Road Restricted: BMC Limits ‘Jai Ho’ Sound Hours After Residents’ Complaints
मुंबई में मौजूद म्यूजिकल रोड - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई के ब्रीच कैंडी के पास बनी बहुचर्चित 'म्यूजिकल रोड' का रोमांच अब आपको 24 घंटे नहीं मिलेगा। इस सड़क पर गाड़ी चलाने पर जो खास धुन सुनाई देती थी, उससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। निवासियों की शिकायतों के बाद अब बीएमसी (BMC) ने इस म्यूजिकल हिस्से को कुछ खास घंटों के लिए बंद करने का फैसला किया है। पूरा मामला क्या है और क्यों लिया गया ये फैसला आइए जानते हैं...

Trending Videos

कैसे बजती है 'जय हो' की धुन?

धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज कोस्टल रोड पर 12 फरवरी 2026 को इस 'म्यूजिकल पैच' को लॉन्च किया गया था। इस सड़क की सतह पर खास तरह की धारियां (ग्रूव्स) बनाई गई हैं। जब कोई भी गाड़ी 70 से 80 किमी/घंटा की लगातार स्पीड से इस पर से गुजरती है तो टायर और सड़क के घर्षण से ऑस्कर विनिंग फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर की मशहूर धुन 'जय हो' बजने लगती है। यह तकनीक हंगरी देश से ली गई है। इसका मुख्य मकसद यह है कि ड्राइवर एक समान स्पीड में गाड़ी चलाएं, साथ ही उन्हें एक नया ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या थी लोगों की शिकायत?

सड़क पर चलने वालों के लिए तो यह मजेदार था लेकिन ब्रीच कैंडी के आसपास रहने वाले लोगों की नींद उड़ गई थी। ब्रीच कैंडी रेजिडेंट्स फोरम की शिकायत के मुताबिक, 25 से ज्यादा रिहायशी इमारतों में इस धुन की आवाज लगातार गूंज रही थी। खासकर बुजुर्गों को दिन-रात आने वाली इस आवाज से काफी परेशानी हो रही थी।

BMC का एक्शन और अब क्या है नई टाइमिंग?

शिकायत मिलने के बाद बीएमसी के अधिकारियों ने आसपास के घरों में जाकर साउंड लेवल चेक किया, जो करीब 60-65 डेसिबल (dB) के बीच पाया गया। हालांकि यह शोर बहुत ज्यादा नहीं था, लेकिन स्थानीय लोगों की शांति और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बीएमसी ने एक अहम फैसला लिया है। अब से यह म्यूजिकल रोड शाम 7 बजे से लेकर अगली सुबह 11 बजे तक पूरी तरह से शांत रहेगी। रात के समय शोर को रोकने के लिए सड़क के इस खास हिस्से पर बैरिकेड लगा दिए जाएंगे, ताकि गाड़ियां इसके ऊपर से न गुजरें।


इसका सीधा मतलब यह है कि अब आप केवल दिन के वक्त, यानी सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे के बीच ही इस म्यूजिकल रोड के रोमांच का लुत्फ उठा पाएंगे। हालांकि, लोगों के लिए राहत की बात यह है कि सड़क से इन म्यूजिकल स्ट्रिप्स को हटाया नहीं गया है, बल्कि सिर्फ इनके इस्तेमाल का समय तय कर दिया गया है। बीएमसी के इस तुरंत और संतुलित फैसले से स्थानीय लोग काफी खुश हैं और उन्होंने प्रशासन की इस कदम की तारीफ भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed