सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bajaj Pulsar 180 Set to Return: New Design, LED Features and Classic Performance Ahead of Launch

Bajaj Pulsar: नए अवतार में लौट रही है पल्सर 180, डीलरशिप पर दिखी पहली झलक; जानें क्या-क्या बदला?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 30 Mar 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Bajaj Pulsar 180 Comeback: बजाज ऑटो अपनी आइकॉनिक मोटरसाइकिल पल्सर 180 को नए अवतार में वापस ला रहा है। लॉन्च से पहले इसे डीलरशिप पर स्पॉट किया गया है। नई पल्सर 180 में पुराने क्लासिक मस्कुलर डिजाइन के साथ-साथ मॉडर्न एलईडी लाइटिंग, फुली-डिजिटल मीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और E20 पेट्रोल को सपोर्ट करने वाला दमदार 178.6cc इंजन मिलेगा। जानिए पुरानी पल्सर 180 के मुकाबले इस नई बाइक में क्या-क्या बदलाव हुए हैं और भारतीय बाजार में इसकी कीमत कितनी हो सकती है।

Bajaj Pulsar 180 Set to Return: New Design, LED Features and Classic Performance Ahead of Launch
बजाज पल्सर 180 - फोटो : सूरज बजाज एक्सपर्ट टू व्हीलर्स/यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

बजाज पल्सर के दीवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कंपनी की आइकॉनिक और सबसे लोकप्रिय बाइक्स में से एक बजाज पल्सर 180 एक बार फिर से वापसी करने जा रही है। हाल ही में इस बाइक को भारत में लॉन्च से पहले एक डीलरशिप पर देखा गया है। सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि इसका लुक काफी हद तक पल्सर 150 जैसा ही है। पल्सर 180 हमेशा से परफॉरमेंस और शानदार लुक के लिए जानी जाती रही है। अब यह नए फीचर्स, मॉडर्न स्टाइल और अपने उसी पुराने क्लासिक अंदाज के साथ 180cc सेगमेंट में फिर से तहलका मचाने आ रही है।

Trending Videos

कई बार बंद होकर फिर लौटी है ये बाइक

आपको बता दें कि 180cc वर्जन पल्सर के सबसे शुरुआती और लोकप्रिय मॉडल्स में से एक था, लेकिन इसका सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। सबसे पहले इसे साल 2019 में (BS6 नियम लागू होने से पहले) बंद कर दिया गया था और इसकी जगह सेमी-फेयर्ड 180F मॉडल बाजार में उतारा गया। इसके बाद साल 2021 में बजाज ने एक बार फिर रणनीति बदली और 180F को हटाकर पल्सर 180 को दोबारा बाजार में रीलॉन्च कर दिया। हालांकि, यह वापसी ज्यादा लंबी नहीं चली और साल 2022 में कंपनी ने पल्सर 180 की बिक्री एक बार फिर से बंद कर दी थी। अब इन ताजा तस्वीरों के सामने आने के बाद, इसके एक बार फिर बाजार में लौटने की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा है नया लुक और डिजाइन?

शोरूम में नजर आई नई बजाज पल्सर 180 पूरी तरह से कंपनी की सिग्नेचर 'क्लासिक पल्सर' डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है। इसकी स्टाइलिंग काफी हद तक हाल ही में अपडेट हुई पल्सर 150 से प्रेरित नजर आती है। इस बाइक को एक फ्रेश अपील देने के लिए शानदार ग्लॉसी ब्लैक पेंट के साथ लाल और ग्रे रंग के स्पोर्टी ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है, जो इसके विजुअल अट्रैक्शन को बढ़ाते हैं।


सिर्फ रंग ही नहीं, बल्कि इसका मस्कुलर फ्यूल टैंक, शार्प साइड पैनल्स और नुकीला टेल सेक्शन इसे पहले की तरह ही एक एग्रेसिव और दमदार लुक देते हैं। इसके अलावा, बाइक में 17-इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है, वो है इसका नया बड़ा ब्लैक-फिनिश्ड साइलेंसर। पल्सर 220F की याद दिलाने वाला यह एग्जॉस्ट न केवल बाइक को एक भारी-भरकम लुक देता है, बल्कि इसे सड़क पर एक जबरदस्त रोड प्रेजेंस भी प्रदान करता है।

नए और एडवांस फीचर्स

नई पल्सर 180 में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव ही नहीं हुए हैं, बल्कि इसमें कई आधुनिक तकनीकी अपडेट्स भी जोड़े गए हैं जो इसे एक प्रीमियम अहसास देते हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसकी लाइटिंग में नजर आता है। अब इसमें एक नया और पहले से कहीं ज्यादा शार्प एलईडी हेडलैंप सेटअप दिया गया है, जो रात के वक्त बेहतर विजिबिलिटी के साथ-साथ बाइक को एक मॉडर्न लुक भी देता है। नई जनरेशन की पल्सर रेंज की तरह ही, इसमें अब हैलोजन के बजाय स्लीक एलईडी टर्न इंडिकेटर्स भी शामिल किए गए हैं।

फीचर्स की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। राइडर की सुविधा के लिए कंपनी ने पुराने एनालॉग-डिजिटल मीटर को हटाकर अब एक नया फुली-डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके टॉप-एंड वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिल सकते हैं, जो आज के युवाओं की पहली पसंद बन चुके हैं।

इंजन और पावर

अगर इंजन की बात करें तो नई पल्सर 180 में कंपनी का वही पुराना और भरोसेमंद 178.6 cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन देखने को मिलेगा। हालांकि, इसे आज की जरूरतों के हिसाब से अपग्रेड किया गया है। इससे अब यह नए उत्सर्जन मानकों और E20 फ्यूल के पूरी तरह अनुकूल हो जाएगी।

परफॉरमेंस के मामले में यह इंजन लगभग 17 hp की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, जिसे स्मूथ राइडिंग के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। सिर्फ रफ्तार ही नहीं, बल्कि सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा गया है। तेज स्पीड पर बेहतर कंट्रोल और दमदार ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में रियर डिस्क ब्रेक भी दी गई है।

संभावित कीमत और मुकाबला

चूंकि नई पल्सर 180 शोरूम्स पर पहुंचना शुरू हो गई है, इसलिए इसकी कीमतों का आधिकारिक ऐलान बहुत जल्द हो सकता है। इसकी कीमत पल्सर 150 और पल्सर 220F के बीच रखी जा सकती है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टीवीएस अपाचे RTR 180 से होगा। यह बाइक खास तौर पर उन ग्राहकों को टारगेट करेगी, जो आज भी पल्सर की नई N-सीरीज के बजाय इसके क्लासिक लुक के दीवाने हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed