{"_id":"63fca7cf650f94e90f03afb4","slug":"honda-is-ready-to-launch-new-100-cc-bike-to-compete-with-hero-splender-in-india-2023-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda New Bike: हीरो की होंडा से होगी टक्कर, स्प्लेंडर के मुकाबले में होंडा ला रही नई बाइक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda New Bike: हीरो की होंडा से होगी टक्कर, स्प्लेंडर के मुकाबले में होंडा ला रही नई बाइक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 27 Feb 2023 07:29 PM IST
सार
होंडा की ओर से जल्द ही नई बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। बाइक को किस सेगमेंट में लाया जाएगा और किस कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
जापानी दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी होंडा की ओर से जल्द ही नई बाइक को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बाइक को कब लॉन्च किया जाएगा और किस कीमत पर बाइक को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।
Trending Videos
आएगी नई बाइक
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : honda 2 wheelers
होंडा की ओर से कंफर्म किया गया है कि जल्द ही नई बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि 15 मार्च को नई बाइक को लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से बाइक को 100 सीसी सेगमेंट में पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस सेगमेंट में अभी किसी बाइक को ऑफर नहीं किया जाता। कंपनी 110 सीसी सेगमेंट में सीडी110 को ऑफर करती है।
होंडा की नई 100 सीसी बाइक से सीधे तौर पर हीरो की 100 सीसी बाइक स्प्लेंडर को चुनौती मिलेगी। इसके अलावा कंपनी की नई बाइक से हीरो की ही एचएफ डीलक्स, बजाज प्लैटिना 100 जैसी बाइक्स को चुनौती मिलेगी।
होंडा की ओर से अभी सिर्फ बाइक लॉन्च की तारीख की जानकारी दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बाइक में जो 100 सीसी का इंजन दिया जाएगा जिससे बाइक को आठ हॉर्स पावर और आठ न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 60 से 70 किलोमीटर के बीच चलाया जा सकेगा। इसे चार गियर ट्रांसमिशन के साथ लाया जा सकता है। इसकी कीमत भी करीब 60 से 65 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
होंडा की ओर से भारतीय बाजार में अलग-अलग सेगमेंट में आठ बाइक्स की बिक्री की जाती है। इनमें सीडी110, लीवो, शाइन, एसपी125, यूनिकॉर्न, एक्स ब्लेड, हॉर्नेट, सीबी200एक्स जैसी बाइक्स शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।