Hyundai Creta vs Honda Elevate: डिजाइन से लेकर माइलेज तक में कौन सी एसयूवी है बेहतर, जान लीजिए जवाब
क्या आप अपनी छोटी कार से बोर हो गए हैं और किसी एसयूवी को खोज रहे हैं। अगर हां, तो इस आर्टिकल में जानिए ह्यूंदै क्रेटा और होंडा एलिवेट एसयूवी में से आपके लिए कौन सही रहेगी। इन दोनों बढ़िया कारों में क्या अंतर है।
विस्तार
देश के कार बाजार में अगले कुछ दिनों में एक से बढ़कर एक नई कार लॉन्च हो सकती है। त्योहारी सीजन के साथ ही कारों का बाजार गुलजार हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी आने वाले त्योहारी दिनों में किसी फैमिली कार को घर लाने का विचार कर रहे हैं और किसी दमदार एसयूवी की तलाश कर रहे हैं तो इस खबर से आपको अच्छी जानकारी मिल सकती है। दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै की ह्यूंदै क्रेटा और जापान की कार बनाने वाली वाहन निर्माता होंडा की होंडा एलिवेट में से कौन सी गाड़ी ज्यादा बेहतर है। इससे आपको चयन करने में आसानी हो सकती है।
Hyundai Creta vs Honda Elevate डिजाइन और लुक
ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी के डिजाइन की बात करें एलईडी हैडलैंप, एलईडी पॉजिशनिंग लैंप, डीआरएलएस देखने को मिलते हैं। ह्यूंदै कंपनी की यह एसयूवी स्टाइल के मामले में काफी एस्थेटिक और सिंपल है। कंपनी ने कार में एलईडी टेललैंप, एलईडी सिक्वेंशनल इंडीकेटर्स दिए हैं। इसके साथ ही 12 इंच के डॉयमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। ह्यूंदै क्रेटा कार में शानदार इंटीरियर दिया गया है। कार में पडल लैंप, वेलकम फंक्शन, कार के आगे और पीछे स्किड प्लेट, कार में आगे और पीछे इंटीग्रेटिड स्पॉइलर दिया गया है।
वहीं, होंडा एलिवेट एसयूवी में बड़ा और वाइड बोनट दिया गया है। गाड़ी में स्लीक डीआरएलएस के साथ इंटीग्रेटिड हैडलैंप, बड़ी स्कॉयर ग्रिल, एलईडी टेललैंप और 17 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं। कार में रिजिस फेशिया के साथ बोनट पर काफी स्टाइलिश डिजाइन मिलता है।
Hyundai Creta vs Honda Elevate कलर ऑप्शन्स
ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी में कई कलर विकल्प दिए गए हैं। अबायस ब्लैक, रोबस्ट एमरेल्ड पर्ल, फेरी रेड, रेंजर खाकी, एटलस व्हाइट और टाइटन ग्रे रंग शामिल है। यह कलर ऑप्शन सिंगल टोन में उपलब्ध हैं।
वहीं, होंडा ने एलिवेट एसयूवी को कई रंगों के साथ उतारा था, इसमें ऑरेंज पर्ल, ब्लू पर्ल, रेड मैटेलिक, व्हाइट पर्ल, ब्राइन मैटेलिक, ग्रे मैटिलक के साथ कई ड्यूल टोन कलर भी दिए गए हैं। इसमें ऑरेंज पर्ल के साथ क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, रेड मैटेलिक के साथ ब्लैक पर्ल और व्हाइट पर्ल के साथ ब्लैक पर्ल कलर मिलते हैं।
Hyundai Creta vs Honda Elevate खूबियां
ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें काफी बढ़िया फीचर्स देखने को मिलते हैं। कंपनी ने ड्राइवर की सुविधा के लिए सीट एडजेस्टेबल, ड्राइव मोड्स, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, सनरुफ, क्रूज कंट्रोल, एडीएएस की सेफ्टी, रियर एसी वेंट्स, एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर, एडवांस इंटरनेट फीचर्स और पावर्ड फ्रंट सीट्स दी गई है।
वहीं, होंडा एलिवेट एसयूवी में भी काफी सारी खूबियां दी गई हैं। कंपनी ने 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, वायलैस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। होंडा ने इस कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, सेंट्रल लॉकिंग, रियर कैमरा, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल असिस्ट, स्पीड अलर्ट और एडीएएस सुइट जैसा फीचर भी दिया है।
Hyundai Creta vs Honda Elevate पावरट्रेन और माइलेज
ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी के इंजन की बात करें इसमें 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 113 पीएस और 250 एनएम का टॉर्क देता है। कंपनी ने 6 स्पीड मेन्युअल गियर और 6 स्पीड टॉर्क कंवर्टर दिया गया है। यह कार फॉर व्हील ड्राइव पर चलती है। कार की एआरएआई माइलेज 19.1 किलोमीटर है।
वहीं, होंडा एलिवेट एसयूवी कार में 1.5 लीटर और 1498 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 119 बीएचपी की ताकत और 145 एनएन का टॉर्क पैदा करती है। कार में 6 स्पीड मैन्युअल और सीवीटी ट्रांसमिशन मिलता है। कार की एआरएआई माइलेज 15.31 से 16.92 किलोमीटर है।
Hyundai Creta vs Honda Elevate कीमत
ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 1099900 रुपये है। वहीं, होंडा एलिवेट एसयूवी कार की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 1191000 रुपये है। आप अपने बजट और पसंद के मुताबिक किसी भी एसयूवी का चयन कर सकते हैं।