Hyundai Creta vs Kia Seltos: ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस एसयूवी के फीचर्स में क्या है अंतर, जानें डिटेल
ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस एसयूवी कारों में से किस कार का चुनाव करना बेहतर रहेगा। इस आर्टिकल में जानिए किस कार में शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इस खबर से आपको काफी मदद मिल सकती है।
विस्तार
देश के ऑटो बाजार में एसयूवी यानी बड़ी कार की काफी मांग हो गई है। ऐसे में अगर आप भी इन दिनों किसी नई कार को घर लाने की तैयार कर रही हैं तो इस खबर से आपको मदद मिल सकती है। जी हां, यहां पर ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस एसयूवी कारों की खूबियों के बीच अंतर किया गया है। इसकी सहायता से आपको चयन करने में आसानी हो जाएगी।
Hyundai Creta vs Kia Seltos डिजाइन
ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी के डिजाइन की बात करें एलईडी हैडलैंप, एलईडी पॉजिशनिंग लैंप, डीआरएलएस देखने को मिलते हैं। ह्यूंदै कंपनी की यह एसयूवी स्टाइल के मामले में काफी एस्थेटिक और सिंपल है। कंपनी ने कार में एलईडी टेललैंप, एलईडी सिक्वेंशनल इंडीकेटर्स दिए हैं। इसके साथ ही 12 इंच के डॉयमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। ह्यूंदै क्रेटा कार में शानदार इंटीरियर दिया गया है। कार में पडल लैंप, वेलकम फंक्शन, कार के आगे और पीछे स्किड प्लेट, कार में आगे और पीछे इंटीग्रेटिड स्पॉइलर दिया गया है। यह कार अबायस ब्लैक, रोबस्ट एमरेल्ड पर्ल, फेरी रेड, रेंजर खाकी, एटलस व्हाइट और टाइटन ग्रे रंग शामिल है। यह कलर ऑप्शन सिंगल टोन में उपलब्ध हैं।
वहीं, किआ सेल्टोस एसयूवी के डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने कार के अंदर और बाहर दोनों साइड काफी मॉर्डन स्टाइल दिया है। इस कार में एलईडी हैडलैंप, एलईडी डीआरएलएल दिया गया है। कार में 18 इंच के रिम्स और 16 और 17 इंच के क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कंपनी ने कार में एलईडी कनेक्टिड लाइट बार दिया है। यह कार कई रंगों के साथ उपलब्ध है, इसमें क्लीयर व्हाइट सॉलिड, ग्रेविटी ग्रे, इंटेस रेड, पेयटर ओलाइव, स्पार्किंग सिल्वर और इंपीरियल ब्लू कलर शमिल है।
Hyundai Creta vs Kia Seltos फीचर्स
ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें काफी बढ़िया फीचर्स देखने को मिलते हैं। कंपनी ने ड्राइवर की सुविधा के लिए सीट एडजेस्टेबल, ड्राइव मोड्स, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, सनरुफ, क्रूज कंट्रोल, एडीएएस की सेफ्टी, रियर एसी वेंट्स, एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर, एडवांस इंटरनेट फीचर्स और पावर्ड फ्रंट सीट्स दी गई है।
वहीं, किआ सेल्टोस कार में भी कई सारे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस कार में 6 एय़रबैग्स, ईएससी, वीएसएम, एचएसी, ऑल व्हील डिस्क ड्राइव, फुल डिजिटल इंस्टूमेंट कलस्टर, रियर डोर्स सेंसर्, और टीपीएमएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Hyundai Creta vs Kia Seltos इंजन
ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी के इंजन की बात करें इसमें 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 113 पीएस और 250 एनएम का टॉर्क देता है। कंपनी ने 6 स्पीड मेन्युअल गियर और 6 स्पीड टॉर्क कंवर्टर दिया गया है। यह कार फॉर व्हील ड्राइव पर चलती है।
वहीं, किआ सेल्टोस एसयूवी में 1.5l CRDi VGT 6MT इंजन दिया गया है। यह कार 158 पीएस की ताकत और 258 एनएम टॉर्क पैदा करती है। इस कार की टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस कार में मेन्युअल के साथ डीसीटी ट्रांसमिशन दिया गया है।
Hyundai Creta vs Kia Seltos कीमत
ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 1099900 रुपये है। कार में शार्प डिजाइन के साथ इंटीरियर बी काफी आरामदायक दिया गया है। इसकी रिसेल कीमत भी ज्यादा मिलेगी।
वहीं, किआ सेल्टोस एसयूवी की कीमत की बात करें इसकी शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 1089900 रुपये है। इस कार में एडीएएस लेवल 2 दिया गया है। साथ ही कार का डिजाइन और लुक काफी आकर्षक है।