{"_id":"682b09da549cfdc9bb0f0fda","slug":"hyundai-i20-lineup-updated-with-addition-of-new-variant-know-details-2025-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hyundai i20: ह्यूंदै i20 को मिला नया वेरिएंट और नए फीचर्स, जानें कीमत और डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai i20: ह्यूंदै i20 को मिला नया वेरिएंट और नए फीचर्स, जानें कीमत और डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 19 May 2025 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार
Hyundai (ह्यूंदै) ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक i20 की रेंज को अपडेट कर दिया है। अब इसमें एक नया वेरिएंट Magna Executive (मैग्ना एक्जीक्यूटिव) जोड़ा गया है।
Hyundai i20
- फोटो : Hyundai
विज्ञापन
विस्तार
Hyundai (ह्यूंदै) ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक i20 की रेंज को अपडेट कर दिया है। अब इसमें एक नया वेरिएंट Magna Executive (मैग्ना एक्जीक्यूटिव) जोड़ा गया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब साढ़े 7 लाख रुपये रखी गई है। इसके साथ ही, अब मैग्ना वेरिएंट में भी iVT ट्रांसमिशन और स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं।
वहीं, i20 का Sportz (O) वेरिएंट अब पहले से भी ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। इसमें स्मार्ट की के साथ पुश बटन स्टार्ट, स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ और बोस का 7-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो इस सेगमेंट में काफी खास माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: दिल्ली सरकार ने बनाई 10 सदस्यों की कमेटी, नई ईवी नीति का मसौदा करेगी तैयार
Trending Videos

नए वेरिएंट्स की कीमतें
मैग्ना एक्जीक्यूटिव MT की कीमत करीब साढ़ें 7 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, स्टैंडर्ड मैग्ना MT की कीमत करीब पौने 8 लाख रुपये है। अगर आप ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला मैग्ना iVT वेरिएंट लेना चाहते हैं तो इसकी कीमत करीब पौने 9 लाख रुपये होगी।
Sportz (O) MT वेरिएंट की कीमत करीब 9 लाख रुपये है, जबकि इसका ड्यूल टोन वर्जन करीब सवा 9 लाख रुपये में मिलेगा। इस सीरीज का टॉप मॉडल यानी Sportz (O) iVT वेरिएंट करीब 10 लाख रुपये में आता है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
यह भी पढ़ें - Nissan: निसान कई देशों में प्लांट बंद करने पर कर रहा है विचार, रिपोर्ट में दावा

ह्यूंदै की उम्मीदें
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) के डायरेक्टर और सीओओ, तरुण गर्ग ने बताया कि i20 हमेशा से ही डिजाइन, इनोवेशन और फीचर्स के मामले में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट करता आया है। उन्होंने कहा, "मैग्ना एक्जीक्यूटिव वेरिएंट के लॉन्च और Sportz (O) ट्रिम में नए फीचर्स जोड़ने से हमारा मकसद ग्राहकों के लिए i20 को और भी ज्यादा किफायती और आकर्षक बनाना है।"
यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki Avenis: नया 2025 सुजुकी एवेनिस स्कूटर भारत में लॉन्च, अब OBD-2B मानकों के अनुसार तैयार, जानें कीमत और फीचर्स

नए फीचर्स और एक्सेसरी ऑफर
ह्यूंदै अब ग्राहकों को एक नया 25.55 सेंटीमीटर का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी ऑफर कर रही है, जिसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट मिलता है। इसके साथ रियर कैमरा भी दिया गया है। यह एक्सेसरी करीब 15 हजार रुपये में उपलब्ध है। और कंपनी इसकी 3 साल की वारंटी दे रही है।
यह भी पढ़ें - Suzuki Access Ride Connect: सुजुकी एक्सेस स्कूटर का नया वर्जन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

इंजन और स्पेसिफिकेशन
ह्यूंदै i20 में 1.2-लीटर का कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6,000 rpm पर 86.7 बीएचपी की पावर और 4,200 rpm पर 114.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन दो ट्रांसमिशन ऑप्शन्स के साथ आता है - एक 5-स्पीड मैनुअल और दूसरा iVT (इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन)।
यह भी पढ़ें - Electric Car: भारत ने नेपाल को दी 15 टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कारें, जानें इसके पीछे क्या है वजह

कीमत और ऑफर्स
ह्यूंदै i20 की कीमत अब करीब 7 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर करीब सवा 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में i20 पर ₹50,000 तक के बेनेफिट्स भी घोषित किए थे, जिससे यह डील और भी आकर्षक हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Trump Tariffs: ट्रंप की टैरिफ नीति का असर, अप्रैल में अमेरिका की मैन्युफैक्चरिंग में आई गिरावट