फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   hyundai reveled upcoming suv exter exterier design, tata nissan renault maruti will get tough competition

Hyundai Exter: ह्यूंदै ने दिखाई नई एसयूवी की पहली झलक, टाटा, निसान, रेनो मारुति को मिलेगी कड़ी टक्कर

Tue, 25 Apr 2023 06:00 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 25 Apr 2023 06:00 PM IST
सार

ह्यूंदै मोटर्स की ओर से आने वाली एसयूवी की पहली झलक दिखाई गई। एसयूवी में क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं और इसका डिजाइन कैसा होग। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
hyundai reveled upcoming suv exter exterier design, tata nissan renault maruti will get tough competition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india

विस्तार

ह्यूंदै मोटर्स की ओर से जल्द ही नई एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से हाल में ही इसकी पहली झलक दिखाई गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि एसयूवी में कंपनी की ओर से क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसका डिजाइन कैसा होगा। साथ ही इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन


दिखाई पहली झलक
ह्यूंदै मोटर्स की ओर से नई एसयूवी एक्सटर के लॉन्च से पहले उसकी झलक को दिखाया गया है। कंपनी ने इसकी स्कैच इमेज को जारी किया है। जिसमें एसयूवी फ्रंट डिजाइन को दिखाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसा है डिजाइन
एसयूवी को काफी स्टाइलिश लुक देने की कोशिश की गई है। पहली नजर में इसे देखने पर लगता है कि यह ह्यूंदै की वेन्यू से प्रेरित है। लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं, जिनके कारण यह वेन्यू के मुकाबले ज्यादा बेहतर लगती है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

कैसा है लुक
कंपनी की ओर से जारी स्कैच के मुताबिक एसयूवी में एच शेप की डीआरएल मिलेंगी। इसके साथ ही प्रोजेक्टर हैडलैंप, स्क्वायर शेप की हेडलाइट केसिंग, बड़ी ग्रिल, बोनट पर ह्यूंदै का बड़ा लोगो, ओआरवीएम में इंटीग्रेटिड इंडीकेटर्स और वेन्यू की तरह दिखाई देने वाले रूफ रेल्स को देखा जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात



कैसी होगी एसयूवी
जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै की नई एसयूवी को ग्रैंड आई-10 के प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाली नई एसयूवी कॉम्पैक्ट सेगमेंट की होगी। फिलहाल इस एसयूवी को एआई3 कोडनेम से टेस्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

कैसे होंगे फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें सनरूफ, एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर एच शेप हैडलैंप, 17 इंच के अलॉय व्हील्स जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। वहीं इंटीरियर में डिजिटल एमआईडी, स्टेयरिंग पर कंट्रोल्स और सेफ्टी के लिए कई फीचर्स मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

इन्हें मिलेगी चुनौती
कंपनी की ओर से जिस सेगमेंट में एक्सटर को लाया जाएगा। उसी सेगमेंट में भारतीय बाजार में टाटा पंच, सिट्रॉएन सी3, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट जैसी एसयूवी मिलती हैं। लेकिन टाटा की पंच इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, इसलिए उम्मीद की जा रही है ह्यूंदै की नई एसयूवी के आने के बाद पंच को सबसे ज्यादा चुनौती मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

कब होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी इसकी लॉन्च से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फेस्टिव सीजन की शुरूआत से पहले कंपनी इसे पेश कर सकती है। एक्सटर को वेन्यू के नीचे पोजिशन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed