{"_id":"63cd2ba68b3cc653a4630a3f","slug":"hyundai-s-grand-i10-nios-is-better-or-maruti-swift-and-tata-tiago-will-be-best-for-you-know-all-details-2023-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"i10 Vs Swift: ह्यूंदै की ग्रैंड आई-10 नियोस है बेहतर, या मारुति और टाटा रहेगी आपके लिए बेस्ट, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
i10 Vs Swift: ह्यूंदै की ग्रैंड आई-10 नियोस है बेहतर, या मारुति और टाटा रहेगी आपके लिए बेस्ट, जानें डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 22 Jan 2023 06:31 PM IST
सार
ह्यूंदै की ओर से हाल में ही ग्रैंड आई-10 नियोस का अपडेट वर्जन लॉन्च किया गया है। कंपनी की इस कार का मुकाबला मारुति स्विफ्ट और टाटा टियागो जैसी कारों से होगा। मारुति स्विफ्ट, टाटा टियागो या ह्यूंदै आई-10 में से किस कार को खरीदना होगा बेहतर। आइए जानते हैं।
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से हाल में ही ग्रैंड आई-10 नियोस को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस कार को हैचबैक सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इसी सेगमेंट में मारुति की ओर से स्विफ्ट जैसी कार भी बाजार में पहले से मौजूद है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि अगर आप ग्रैंड आई-10 नियोस को खरीदने का मन बना रहे हैं तो क्या यह कार आपके लिए बेहतर साबित होगी या फिर मारुति स्विफ्ट और टाटा टियागो को खरीदना फायदेमंद रहेगा।
Trending Videos
ह्यूंदै ग्रैंड आई-10 नियोस में क्या है खास
2 of 4
Hyundai Grand i10 NIOS 2023
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै की ओर से ग्रैंड आई-10 नियोस को 5.68 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत के साथ लॉन्च किया है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 8.46 लाख रुपये है। कंपनी की ओर से इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। 2023 ग्रैंड आई-10 नियोस हैचबैक में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है, जिससे 82 बीएचपी 113.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एक एएमटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन होगा। कंपनी की ओर से इसमें सीएनजी को भी ऑफर किया गया है, जो सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ मिलेगी। सीएनजी वर्जन 68 पीएस की पावर और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यह 20.7 किलोमीटर प्रति लीटर और AMT वर्जन पर 20.1 किलोमीटर प्रति लीटर के एवरेज का दावा करती है। ग्रैंड आई-10 नियोस में ईथेनॉल 20 का विकल्प भी मिलता है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर चार एयरबैग मिलते हैं और टॉप वैरिएंट में छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकर माउंट, ऑटो हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल, पार्किंग सेंसर और रियर-व्यू कैमरा भी मिलता है।
मारुति की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हैचबैक कार स्विफ्ट की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 5.92 लाख रुपये है और इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 8.71 लाख रुपये है। कंपनी की ओर से इसमें 1197 सीसी का इंजन दिया जाता है। जिससे कार को 89.73 पीएस की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें मिलने वाला इंजन एडवांस के सीरीज ड्यूल जेट, ड्यूल वीवीटी इंजन है। इसमें मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है। इसके साथ ही इसमें सीएनजी भी ऑफर की जाती है। सीएनजी वाली स्विफ्ट में 77.49 पीएस और 98.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। फीचर्स के तौर पर इसमें अलॉय व्हील्स, डीआरएल, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, इंजन इमोबिलाइजर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, फॉग लैंप, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, स्मार्टफोन कनेक्ट, टचस्क्रीन स्मार्टप्ले स्टूडियो, क्रूज कंट्रोल, रिमोट की-लैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
टाटा की ओर से टियागो को इस सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। टियागो की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 5.45 लाख रुपये है जबकि इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 7.90 लाख रुपये है। इस कार में कंपनी 1199 सीसी का तीन सिलेंडर का इंजन ऑफर करती है जिससे कार को पेट्रोल में 86 पीएस और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जबकि सीएनजी के साथ इसे 73.4 पीएस की ताकत और 95 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है। इसमें ड्यूल एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा एबीएस, ईबीडी, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, फॉलो मी हैडलैंप, रियर वॉशर और वाइपर के साथ डिफॉगर, पंचर रिपेयर किट, 17.78 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो जैसे फीचर्स मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।