सब्सक्राइब करें

Citroen ec3: सिट्रॉएन ईसी3 के लिए शुरू हुईं बुकिंग, जानें कैसी है बैटरी कितनी मिलेगी रेंज, क्या होगी कीमत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 22 Jan 2023 03:39 PM IST
सार

सिट्रॉएन की ओर से जल्द ही पहली इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से इसके लिए आधिकारिक तौर पर बुकिंग भी शुरू कर दी गई हैं। ईसी3 में क्या खास होगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Booking started for Citroen EC3, know how much battery will be available, what will be the price
Citroen eC3 Electric Car - फोटो : Citroen India

फ्रेंच कार निर्माता सिट्रॉएन की ओर से देश में पहली इलेक्ट्रिक कार ईसी3 को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसकी आधिकारिक बुकिंग को शुरू कर दिया है। इस कार में क्या खूबियां हैं। इसकी बैटरी कितनी दमदार है, इससे कितनी रेंज मिलेगी और इसकी कीमत क्या हो सकती है। हम इन सबकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Trending Videos

शुरु हुई बुकिंग

Booking started for Citroen EC3, know how much battery will be available, what will be the price
For Reference Only - फोटो : citroen india

सिट्रॉएन की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार ईसी3 के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर नजदीकी डीलरशिप के जरिए इसके लिए बुकिंग करवाई जा सकती है। सिट्रॉएन की इलेक्ट्रिक कार को सिर्फ 25 हजार रुपये में बुक करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

Booking started for Citroen EC3, know how much battery will be available, what will be the price
For Reference Only - फोटो : citroen india

इलेक्ट्रिक सी3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 26 सेमी की सिट्रॉएन कनेक्ट टचस्क्रीन मिलेगी जो वायरलेस स्क्रीन मिररिंग के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें 35 स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जो सिट्रॉएन एप के जरिए उपयोग किए जा सकते हैं। ड्राइविंग के लिए इसमें ईको और स्टैंडर्ड के तौर पर दो मोड्स मिलेंगे। कार को चार मोनोटोन और नौ ड्यूलटोन रंगों में उपलब्ध करवाया जाएगा। इंटीरियर में भी ऑरेंज और ग्रे रंग में किसी एक को चुनने का विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

बैटरी कितनी दमदार

Booking started for Citroen EC3, know how much battery will be available, what will be the price
For Reference Only - फोटो : citroen india

सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में पहली बार इलेक्ट्रिक कार को लाया जा रहा है। इसमें कंपनी की ओर से 29.2 किलोवॉट की बैटरी को दिया जाएगा। बैटरी हाई एनर्जी डेंसिटी वाली लिथियम आयन बैटरी होगी जो नेचुरल एयर कूल्ड होगी। बैटरी को 15 एम्पीयर के प्लग से 10-100 फीसदी चार्ज करने में 10.30 घंटे का समय लगेगा जबकि डीसी फास्ट चार्जिंग के जरिए इसे सिर्फ 57 मिनट में 10 से 100 फीसदी चार्ज किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत

विज्ञापन

कितनी दमदार मोटर

Booking started for Citroen EC3, know how much battery will be available, what will be the price
For Reference Only - फोटो : citroen india

ईसी3 में कंपनी की ओर से परमानेंट मैग्नेट सिंकोरियर मोटर दी जाएगी जिससे कार को 57 पीएस की पावर और 143 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इस मोटर के जरिए कार को अधिकतम 107 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकेगा। वहीं कार जीरो से 60 किलोमीटर की रफ्तार सिर्फ 6.8 सेकेंड में हासिल कर पाएगी।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed