सब्सक्राइब करें

Jimny Vs Thar: इंजन में छोटी होने के बाद भी थार से इन पांच मामलों में बेहतर है जिम्नी, जानें पूरी डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 22 Jan 2023 01:16 PM IST
सार

मारुति की जिम्नी को हाल में ही पेश किया गया है। जिम्नी का मुकाबला बाजार में महिंद्रा की थार से है। ऐसे में हम जिम्नी के कुछ खास फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। जिसमें जिम्नी महिंद्रा की थार के मुकाबले बेहतर है।

विज्ञापन
Jimny is better than mahindra thar in these five features, five door more colors airbag infotainment headlamp
Maruti JIMNY - फोटो : अमर उजाला

मारुति की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान ऑफ रोडिंग एसयूवी को पसंद करने वालों के लिए जिम्नी को पेश किया गया। अगर आप भी ऐसी एसयूवी को खरीदना चाहते हैं तो हम इस खबर में आपको महिंद्रा की थार और मारुति की जिम्नी के बीच ऐसे पांच फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं जिनमें जिम्नी बेहतर साबित होती है।

Trending Videos

बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम

Jimny is better than mahindra thar in these five features, five door more colors airbag infotainment headlamp
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

ऑफ रोडिंग एसयूवी होने के साथ ही मारुति जिम्नी में बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। जिम्नी में कंपनी की ओर से नौ इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम ऑफर किया जा रहा है। जबकि थार में कंपनी सात इंच का ही इंफोटेनमेंट सिस्टम देती है। दोनों ही एसयूवी में एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले जैसेी सुविधाओं को ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

एलईडी हैडलैंप और वॉशर

Jimny is better than mahindra thar in these five features, five door more colors airbag infotainment headlamp
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

मारुति की जिम्नी में कंपनी एलईडी हैडलैंप को ऑफर करती है। इसी के साथ इसमें हैडलाइट्स के लिए वॉशर भी मिलता है। वहीं महिंद्रा की थार में कंपनी सिर्फ हैलोजन हैडलैंप देती है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
 

मिलते हैं ज्यादा एयरबैग

Jimny is better than mahindra thar in these five features, five door more colors airbag infotainment headlamp
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

मारुति जिम्नी में सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखा गया है। कंपनी की ओर से इसमें छह एयरबैग दिए जाते हैं जबकि महिंद्रा की थार में सिर्फ दो एयरबैग मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग

विज्ञापन

कौन सी एसयूवी है आरामदेह

Jimny is better than mahindra thar in these five features, five door more colors airbag infotainment headlamp
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

महिंद्रा की थार तीन दरवाजों के साथ आती है। इसमें पीछे की सीट पर बैठने के लिए आगे की सीट को हटाया जाता है। जबकि जिम्नी पांच दरवाजों के साथ आती है। इसमें पीछे की सीट पर बैठने वालों को काफी आसानी होती है। इसी कारण थार के मुकाबले में जिम्नी ज्यादा आरामदेह एसयूवी बन जाती है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed