स्वीडन की लग्जरी बस बनाने वाली कंपनी वॉल्वो की ओर से भारत में हुए ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान एक खास बस को पेश किया गया था। अन्य बसों के मुकाबले यह काफी खास बस है और इसे बेहद खास लोगों के सफर के लिए डिजाइन किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस बस की खूबियां क्या हैं और इसकी संभावित कीमत क्या है।
Volvo 9600: बस है या सड़क पर चलता हुआ हवाई जहाज, जानें क्या हैं सुविधाएं और क्या है कीमत
वोल्वो की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में एक खास तरह की बस को शोकेस किया गया था। इस बस की क्या खासियत है और इसकी कीमत क्या है। आइए जानते हैं।
वॉल्वो ने दिखाई बस
वॉल्वो की ओर से ऑटो एक्सपो में एक खास बस को दिखाया गया था। यह बस बेहद खास लोगों के सफर के लिए डिजाइन की गई है। आमतौर पर फ्लाइट की बिजनेस क्लास में मिलने वाली सुविधाओं को इस बस में दिया गया है। जिससे यह बेहद लग्जरी बस बन जाती है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
बेहद खास हैं सीट
वॉल्वो की यह बस 15 मीटर लंबी है। इतनी ज्यादा लंबी होने के बाद भी इस बस में सिर्फ 10 लोग सफर कर सकते हैं। यानि कि बस में यात्रियों के लिए सिर्फ 10 सीट रखी गई हैं। इन 10 सीटों को फ्लाइट की बिजनेस क्लास सीटों की तरह डिजाइन किया गया है। फ्लाइट में जिस तरह बिजनेस और फर्स्ट क्लास की सीटों में आराम मिलता है वैसे ही इस बस की सीट पर भी काफी ज्यादा आराम मिलता है। इसकी सीट को कई तरह से एडजस्ट किया जा सकता है। अगर आप बैठकर सफर करना चाहते हैं तो इसे उसी मुताबिक सेट कर सकते हैं और अगर आप सफर के दौरान सोना चाहते हैं तो भी इसकी सीट को बटन दबाकर बेड बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशान
और क्या हैं सुविधाएं
आरामदायक सीटों के साथ ही इसमें इंफोटेनमेंट के लिए स्क्रीन दी गई है। जिसमें आप अपनी पसंद के मुताबिक फिल्म, शो आदि देख सकते हैं। साथ ही इस स्क्रीन में आप बस का 360 डिग्री व्यू भी देख सकते हैं। स्क्रीन के जरिए ही आप सफर के दौरान अपनी पसंद का खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं। यह खाना आपको बस में ही मौजूद किचन के जरिए कुछ देर में डिलीवर किया जाएगा। लंबे सफर के दौरान अगर आपको बाथरुम जाने की जरुरत महसूस होती है तो बस में इसके लिए भी अलग से इंतजाम किया गया है। बस के अंदर ही एक टॉयलेट बनाया गया है। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक विंडो, केबिन के अंदर कम शोर जैसी खूबियों को ऑफर किया गया है।
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
क्या है कीमत
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका