सब्सक्राइब करें

Hyundai Grand i10 Nios: नई निओस में CNG, AMT और पेट्रोल इंजन की क्या है अहमियत, ह्यूंदै के सीओओ ने किया खुलासा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Hyundai’s COO Tarun Garg says Hyundai Grand i10 Nios is all about CNG, AMT and petrol engine
Hyundai Grand i10 NIOS 2023 - फोटो : Hyundai
भारत में कार खरीदारों के बीच स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) (SUV) की ओर झुकाव देखा जा रहा है, क्योंकि वे ज्यादा व्यावहारिक हैं। हालांकि, हैचबैक सेगमेंट अभी भी भारत में वाहन बिक्री का नेतृत्व करता है। ग्राहक बेहतर आराम और फीचर्स की तलाश में हैं, जिसने मारुति स्विफ्ट और ह्यूंदै आई10 जैसी कारों की बिक्री के लिए रास्ता खोल रखा है। 
Trending Videos
Hyundai’s COO Tarun Garg says Hyundai Grand i10 Nios is all about CNG, AMT and petrol engine
Hyundai Grand i10 NIOS 2023 - फोटो : Hyundai
डीजल हटाया, सीएनजी लाई
इसे देखते हुए, देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai India (ह्यूंदै इंडिया) ने हैचबैक सेगमेंट में अपनी पेशकश Grand i10 को अपडेट किया है। 5.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च की गई नई ग्रैंड आई10 हैचबैक में ह्यूंदै ने एक नए डिजाइन, एडिशनल फीचर्स दी हैं। और डीजल इंजन को हटाकर और सीएनजी वैरिएंट लाकर इसके वैरिएंट लाइनअप को भी नया रूप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai’s COO Tarun Garg says Hyundai Grand i10 Nios is all about CNG, AMT and petrol engine
Hyundai India COO Tarun Garg - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै के लिए है अहम सेगमेंट
Hyundai Grand i10 Nios कंपनी की उन कारों में शुमार है जिनका उत्पादन सबसे लंबे समय से हो रहा है और यह सेगमेंट में कार निर्माता के लिए एक महत्वपूर्ण उत्पाद भी है। लॉन्च के मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए ह्यूंदै इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, तरुण गर्ग ने कहा, "यह अभी भी भारत के लिए एक महत्वपूर्ण सेगमेंट है।" 
Hyundai’s COO Tarun Garg says Hyundai Grand i10 Nios is all about CNG, AMT and petrol engine
Hyundai Grand i10 NIOS 2023 - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ने इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शंस की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करने के बजाय, नई Grand i10 Nios में सिर्फ एक पेट्रोल इंजन दिया है, जो या तो 5-स्पीड मैनुअल या AMT के साथ है आती है। नई Grand i10 Nios हैचबैक CNG वैरिएंट में भी उपलब्ध है, लेकिन इसमें टर्बो पेट्रोल ऑप्शन नहीं मिलता है। क्योंकि गर्ग का कहना है कि यह इंजन Nios की बजाए बड़े वाहनों जैसे i20 और Venue के लिए ज्यादा बेहतर है। 
विज्ञापन
Hyundai’s COO Tarun Garg says Hyundai Grand i10 Nios is all about CNG, AMT and petrol engine
Hyundai Grand i10 NIOS 2023 - फोटो : Hyundai
इसलिए नहीं दिया टर्बो इंजन
गर्ग आगे कहते हैं कि जब निओस की बात आती है, तो इसके लिए एएमटी, सीएनजी, पेट्रोल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स सबसे अच्छे हैं। सीओओ कहते हैं कि निओस का कप्पा इंजन बिना टर्बोचार्जर के ग्राहकों को जो चाहिए वह प्रदान करने के लिए काफी अच्छा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed