फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai Unveils Neira Three-Row Electric MPV Prototype GIIAS 2026

Hyundai Neira EV से उठा पर्दा: तीन रो वाली इलेक्ट्रिक MPV ने खींचा सबका ध्यान, जानें क्या भारत में होगी एंट्री

Fri, 31 Jul 2026 03:42 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 31 Jul 2026 03:42 PM IST
सार

Hyundai Neira EV: ह्यूंदै ने 2026 गिकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो में अपने नए नेइरा (Neira) इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप पेश कर दिया है। यह थ्री-रो इलेक्ट्रिक एमपीवी मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजारों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में हर एक बात विस्तार से...
 

विज्ञापन
Hyundai Unveils Neira Three-Row Electric MPV Prototype GIIAS 2026
ह्यूंदै नेइरा - फोटो : @hyundaimotorid

विस्तार

Hyundai Neira India launch: ह्यूंदै ने अपनी नई नेइरा इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप से पर्दा उठा दिया है। जो कि बेहद खास मानी जा रही है। हालांकि यह इसलिए भी खास है, क्योंकि ह्यूंदै नेइरा अपने ग्रुप की किआ कैरेंस क्लेविस EV के साथ अपना बेसिक इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर (प्लेटफॉर्म) शेयर करती है। किआ का यह मॉडल भारतीय खरीदारों के लिए पहले से ही जाना-पहचाना नाम है। हालांकि ह्यूंदै ने अभी भारत में नेइरा के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन यह अनावरण ह्यूंदै मोटर ग्रुप के एक और इलेक्ट्रिक पीपल मूवर (फैमिली कार) की शुरुआती झलक दिखाता है।
विज्ञापन


किस प्लेटफॉर्म पर बनी है नेइरा?
ह्यूंदै नेइरा का सबसे बड़ा आकर्षण है कि यह किया कैरेंस क्लेविस EV के साथ अपना बेसिक इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर साझा करती है। भारतीय ग्राहकों के लिए यह प्लेटफॉर्म पहले से ही जाना-पहचाना है। हालांकि, ह्यूंदै ने Neira को केवल रीबैज मॉडल नहीं बनाया है। कंपनी ने इसके डिजाइन और इंटीरियर में कई बड़े बदलाव किए हैं।
विज्ञापन


डिजाइन में दिखी ह्यूंदै की नई इलेक्ट्रिक पहचान
  • नेइरा के फ्रंट में फुल-विड्थ LED लाइटिंग, नया बंपर और पूरी तरह नया फेसिया दिया गया है। पीछे की तरफ भी डिजाइन में बदलाव किए गए हैं, जिससे यह कार अलग पहचान बनाती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसका लुक एक मॉडर्न इलेक्ट्रिक एमपीवी जैसा दिखाई देता है, जिसे खासतौर पर फैमिली ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

केबिन में मिलेगा तीन-रो सीटिंग लेआउट
  • कार का केबिन लेआउटकिया कैरेंस क्लेविस EV से मिलता-जुलता है, लेकिन ह्यूंदै ने अपना अलग डैशबोर्ड डिजाइन, नया यूजर इंटरफेस और अलग ट्रिम फिनिश दिया है।
  • GIIAS में पेश किए गए मॉडल में तीन-रो सीटिंग कॉन्फिगरेशन देखने को मिली, जो इसे एक प्रैक्टिकल फैमिली व्हीकल बनाती है।

बैटरी और रेंज की जानकारी अभी गोपनीय
  • ह्यूंदै ने फिलहाल नेइरा की बैटरी क्षमता, चार्जिंग स्पीड और मोटर आउटपुट की जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, क्योंकि यह किया कैरेंस क्लेविस EV के प्लेटफॉर्म पर बनी है, इसलिए माना जा रहा है कि इसमें भी समान तकनीक देखने को मिल सकती है।
  • किया कैरेंस क्लेविस EV में 42kWh और 51.4kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं। अधिकतम 171 hp की पावर मिलती है। MIDC के अनुसार 490 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है।
क्या भारत में लॉन्च होगी ह्यूंदै नेइरा?
  • फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ह्यूंदै ने सिर्फ इतना बताया है कि नेइरा को दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजारों के लिए विकसित किया गया है।
  • इंडोनेशिया उन शुरुआती देशों में शामिल हो सकता है, जहां इसका प्रोडक्शन मॉडल लॉन्च होगा।

भारत के लिए क्यों अहम है यह कार?
  • भले ही ह्यूंदै नेइरा भारत आए या नहीं, लेकिन यह प्रोटोटाइप इस बात का संकेत देता है कि कंपनी आयनिक सीरीज से आगे बढ़कर बड़े और प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी फोकस कर रही है।
  • संभव है कि नेइरा की डिजाइन और तकनीक के कुछ हिस्से भविष्य में भारत आने वाले ह्युंडई मॉडलों में देखने को मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed