फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश में फिर बढ़ा सेडान का क्रेज: जनवरी-जून 2026 में यह मॉडल बना नंबर-1, जानें किस गाड़ी की हुई कितनी बिक्री

Fri, 31 Jul 2026 11:37 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 31 Jul 2026 11:37 AM IST
सार

Best Selling Cars: क्या भारतीय बाजार में सेडान कारों की वापसी हो रही है? साल 2026 की पहली छमाही में मारुति डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। आइए जानते हैं कि किन कारों को सबसे ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा और किस मॉडल ने बाजी मारी।
 

विज्ञापन
Sedan Craze: Maruti Dzire Becomes India Best-Selling Car H1 2026
सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें - फोटो : एआई जनरेटेड

Car Sales Report 2026: देश में एक बार फिर सेडान कारों का क्रेज बढ़ता नजर आ रहा है। जनवरी  से जून 2026 के बीच मारुति सुजुकी डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। इस दौरान डिजायर की बिक्री में सालाना आधार पर 31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, बिक्री की टॉप-10 सूची में एसयूवी और हैचबैक मॉडल्स का दबदबा भी कायम रहा।

Sedan Craze: Maruti Dzire Becomes India Best-Selling Car H1 2026
मारुति सुजुकी डिजायर - फोटो : marutisuzuki

डिजायर की कितनी यूनिट्स की बिक्री हुई?
मारुति सुजुकी डिजायर ने जनवरी से जून 2026 के दौरान कुल 1,26,204 यूनिट की बिक्री दर्ज की। पिछले साल इसी अवधि में डिजायर की 96,101 यूनिट बिकी थीं। इस तरह कार की बिक्री में करीब 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

Sedan Craze: Maruti Dzire Becomes India Best-Selling Car H1 2026
टाटा पंच - फोटो : .tatamotors

दूसरे नंबर पर कौन सी कार रही?
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा पंच रही। इसके 1,19,303 यूनिट्स की बिक्री की। किफायती कीमत और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग की वजह से यह ग्राहकों की पसंद बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sedan Craze: Maruti Dzire Becomes India Best-Selling Car H1 2026
टाटा नेक्सन - फोटो : tatamotors

टाटा नेक्सन और अर्टिगा भी टॉप-5 में शामिल

  • तीसरे स्थान पर टाटा नेक्सन रही, जिसकी 1,18,166 यूनिट बिकीं। वहीं, चौथे नंबर पर मारुति सुजुकी अर्टिगा रही, जिसे 1,08,295 ग्राहकों ने खरीदा।
  • पांचवें नंबर पर मारुति वैगनआर रही, जिसकी 1,00,704 यूनिट की बिक्री हुई।



एक नजर में देखें टॉप-10 में किन कारों ने बनाई जगह
 

रैंक कार  बिक्री (जनवरी-जून 2026)
1 मारुति डिजायर 1,26,204 यूनिट
2 टाटा पंच 1,19,303 यूनिट
3 टाटा नेक्सन 1,18,166 यूनिट
4 मारुति अर्टिगा 1,08,295 यूनिट
5 मारुति वैगनआर 1,00,704 यूनिट
6 मारुति स्विफ्ट 97,747 यूनिट
7 मारुति बलेनो 96,996 यूनिट
8 मारुति फ्रोंक्स 95,441 यूनिट
9 ह्यूंदै क्रेटा 91,391 यूनिट
10 महिंद्रा स्कॉर्पियो  89,375 यूनिट


क्या फिर लौट रहा है सेडान कारों का दौर?
कुछ साल पहले तक एसयूवी सेगमेंट की बढ़ती पसंद की वजह से सेडान कारों की मांग कम हो रही थी, लेकिन डिजायर की इस बिक्री ने संकेत दिया है कि ग्राहक अब भी बेहतर माइलेज, आरामदायक सफर और किफायती मेंटेनेंस वाली सेडान कारों को पसंद कर रहे हैं।



एसयूवी का दबदबा अब भी बरकरार
हालांकि डिजायर की बिक्री यह बिल्कुल भी नहीं दर्शाती की एसयूवी का क्रेज कम हो रहा है। बल्कि टॉप-10 सूची में टाटा पंच, टाटा नेक्सन, ह्यूंदै क्रेटा और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी एसयूवी मॉडल्स की मजबूत मौजूदगी दिखाती है कि भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी की मांग अभी भी कम नहीं हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed